ETV Bharat / state

ठंड और शीतलहर का असर, रांची में KG से 6वीं तक की कक्षाएं तीन दिनों तक बंद

ठंड को देखते हुए रांची के सभी स्कूलों में कक्षाएं बंद करने का निर्देश जारी हुआ है.

instructions issued to close children classes for three days in all schools due to cold in Ranchi
रांची में सर्दी (प्रतीकात्मक तस्वीर) (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 11, 2026 at 7:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः जिला में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए अहम फैसला लिया है.

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिला के सभी विद्यालयों में कक्षा संचालन को लेकर आदेश जारी किया गया है.

जारी आदेश के अनुसार रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग KG से लेकर वर्ग 6 तक की कक्षाएं 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक पूर्णतः बंद रहेंगी. यह निर्णय छोटे बच्चों पर पड़ने वाले ठंड और शीतलहर के प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

वहीं, कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए पठन-पाठन कार्य पूर्वाह्न 10:00 बजे से संचालित करने का आदेश दिया गया है, ताकि सुबह की अत्यधिक ठंड से विद्यार्थियों को राहत मिल सके. विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें.

प्रशासन का कहना है कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों में बच्चों के स्वास्थ्य पर ठंड का सीधा असर पड़ सकता है. खासकर छोटे बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है.

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें, उन्हें ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाएं और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें. वहीं विद्यालयों को भी निर्देशित किया गया है कि आदेश अवधि के दौरान किसी प्रकार की शैक्षणिक या सह-शैक्षणिक गतिविधि आयोजित न की जाए.

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में सर्दी का सितम जारी, शीतलहर को लेकर 6 से 8 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

इसे भी पढ़ें- रांची में शीतलहर का असर: 9 और 10 जनवरी तक सभी स्कूलों की कक्षाएं स्थगित

इसे भी पढ़ें- झारखंड में कड़ाके की ठंड जारी, गुमला में पारा 2.8 डिग्री तक लुढ़का, चाईबासा सबसे गर्म