IIT BHU मनाएगा Institute Day: 29 जून को 100 से ज्यादा स्टॉल्स पर दिखेगी 'मेक इन इंडिया' और इनोवेशन की ताकत
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में 29 जून को सुबह 09:00 बजे से Institute Day–2026 ‘उत्थान’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : June 25, 2026 at 7:01 PM IST
वाराणसी: IIT BHU में पहली बार 29 जून को Institute Day–2026 ‘उत्थान’ का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, उद्यमिता, अनुसंधान और सामाजिक योगदान समेत सस्थान की उपलब्धियों को दिखाया जाएगा. इस आयोजन में IIT की तरक्की, यहां रिसर्च करके बनाए गए नए प्रोडक्ट्स, देश को मजबूत, सुरक्षित बनाने के लिए DRDO, ISRO और दूसरी सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर जो काम हो रहे हैं, उन सबकी जानकारी सामने रखी जाएगी.
दरअसल, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में 29 जून को सुबह 09:00 बजे से Institute Day–2026 ‘उत्थान’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशिष्ट अतिथि, पूर्व छात्र, संकाय सदस्य, विद्यार्थी, शोधार्थी, नवाचारकर्ता, उद्योग प्रतिनिधि और संस्थान के विभिन्न हितधारक शामिल होंगे. वहीं, इस दौरान 90 अलग-अलग स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे, जिनमें पेटेंट रिसर्च और डेवलप किए गए प्रोडक्ट्स को रखा जाएगा, जिन्हें लोग देख सकेंगे और उनके बारे में जानकारी भी ले सकेंगे.
इंस्टिट्यूट डे कार्यक्रम के दौरान Distinguished Alumnus/Alumnae Awards–2025 समारोह का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें IIT BHU के 12 पूर्व छात्रों को उनके पेशेवर, शैक्षणिक, औद्योगिक, उद्यमिता, अनुसंधान एवं सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. साथ ही साल 2025–26 में 88 पेटेंट प्राप्त करने वाले 69 संकाय सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा.
इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी शोकेस
इस कार्यक्रम में एक इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी शोकेस भी लगाया जाएगा, कुल 79 स्टॉल होंगे. जिनमें स्टार्टअप्स, कॉलेज के विभाग, रिसर्च सेंटर और बड़ी कंपनियां शामिल होंगी. इस प्रदर्शनी में खेती, हेल्थकेयर, साफ-सुथरी तकनीक, एडवांस कंप्यूटर, सुपरफास्ट सिस्टम, गाड़ियां और देश की रक्षा से जुड़ी नई तकनीकों को दिखाया जाएगा.
स्टार्टअप्स भी होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में स्टार्टअप्स को भी शामिल होने का मौका मिलेगा, यहां आने वाले नए बिजनेसमैन अपने आइडियाज, नई खोज और अपने बनाए प्रोडक्ट्स को कॉलेज के प्रोफेसरों, बड़ी कंपनियों और वहां आने वाले आम लोगों को दिखा सकेंगे. चुने गए स्टार्टअप्स को निवेशकों और एक्सपर्ट्स के सामने अपने बिजनेस का प्लान रखेंगे, ताकि उन्हें अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए पैसा मिल सके. वहीं, सबसे अच्छे स्टार्टअप्स को कुछ संस्थाओं की तरफ से फंड भी दिया जाएगा, जिसके जरिए वे अपने आइडिया को बड़े बिजनेस में बदल सकेंगे.
वहीं, प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल्स में से सबसे बेहतरीन स्टॉल्स को 'बेस्ट स्टॉल एप्रिसिएशन अवार्ड' देकर सम्मानित किया जाएगा. आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि “Institute Day–2026 ‘उत्थान’ IIT (BHU) की परिवर्तन, उत्कृष्टता और सामाजिक योगदान की यात्रा का प्रतीक है. यह आयोजन विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, पूर्व छात्रों, उद्योग और समाज के बीच संबंधों को और सशक्त करेगा. साथ ही अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में संस्थान के बढ़ते योगदान को प्रदर्शित करेगा.
ये भी पढ़ें- पीलीभीत में जल्द शुरू होगी तेंदुआ सफारी, लखनऊ में स्थापित होगा स्नेक वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर

