ETV Bharat / state

हिसार में डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत पोस्टर पर इनसो नेता ने पोती कालिख, बाद में पोस्टर भी हटाया

हिसार में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत पोस्टर पर इनसो छात्र नेता ने कालिख पोतकर विरोध जताया.

HISAR ARCHANA GUPTA
अर्चना गुप्ता के स्वागत पोस्टर पर इनसो नेता ने पोती कालिख (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 27, 2026 at 12:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हिसार: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के हिसार दौरे के दौरान लगाए गए स्वागत पोस्टरों पर शनिवार को एक इनसो छात्र नेता ने कालिख पोत दी. घटना शहर के मदन लाल ढींगड़ा चौक पर हुई, जहां प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में लगाए गए पोस्टरों को निशाना बनाया गया.

स्प्रे से पोती कालिख, पोस्टर हटाया: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनसो छात्र नेता दीपक ने स्प्रे की मदद से पोस्टर पर कालिख पोती. पोस्टर पर डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ के भी फोटो लगे हुए थे. पोस्टर पर "हार्दिक अभिनंदन" लिखा हुआ था. कालिख पोतने के बाद संबंधित पोस्टर को मौके से हटा दिया गया.घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर इस घटनाक्रम पर रही. हालांकि किसी तरह के विवाद या झड़प की सूचना नहीं मिली है. पोस्टर हटाए जाने के बाद कुछ देर तक मौके पर हलचल का माहौल बना रहा.

हिसार में डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत पोस्टर पर इनसो नेता ने पोती कालिख (ETV Bharat)

पहली बार हिसार पहुंची थीं प्रदेशाध्यक्ष: बता दें कि भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता पहली बार हिसार पहुंची थीं. उनके स्वागत के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख चौकों और सड़कों पर बड़ी संख्या में पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे. इसी क्रम में मदन लाल ढींगड़ा चौक पर लगा पोस्टर इनसो छात्र नेता के निशाने पर आ गया.

अग्रसेन भवन में हुआ अभिनंदन समारोह: डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने हिसार दौरे के दौरान अग्रसेन भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में भी भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से "मेरा बूथ सबसे मजबूत" अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री कृष्ण बेदी, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:'भगवंत मान की वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए हरियाणा पुलिस व सरकार का धन्यवाद' बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता