अमरोहा में सांप देखकर बिगड़ी 6 साल की मासूम की तबीयत, मौत की खबर सुनकर पिता ने भी दम तोड़ा
एक ही परिवार से बाप-बेटी की मौत की खबर से इलाके में मातम पसर गया.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 27, 2026 at 3:27 PM IST
अमरोहा: यूपी के अमरोहा में एक घर के पास सांप देखने के बाद 6 साल की मासूम सानिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता गुलरेज भी गहरे सदमे में आ गए और कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई. एक ही परिवार से बाप-बेटी की मौत की खबर से इलाके में मातम पसर गया.
पूरा मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफगनान का है, जहां बीती रात एक परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. बताया जा रहा है कि 6 वर्षीय सानिया ने रात के समय अपने घर के पास सांप देखा.
सांप को देखकर मासूम बच्ची बुरी तरह डर गई. घबराई हुई सानिया ने अपने पिता गुलरेज को उठाया और इसके बाद सो गई. कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी.
परिवार में अफरा-तफरी मच गई. परिजन बिना देर किए मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम बेटी की मौत की खबर ने पिता गुलरेज को पूरी तरह तोड़ दिया.
परिजनों के मुताबिक, बेटी की मौत के सदमे के बीच उनकी भी तबीयत बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने दम तोड़ दिया. एक तरफ परिवार मासूम सानिया की मौत से सदमे में था. वहीं कुछ ही समय बाद पिता गुलरेज की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया.
एक ही घर से बाप-बेटी की अर्थियां उठीं तो मोहल्ले में मातम छा गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. हालांकि, बच्ची की मौत की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.
सांप देखने के बाद तबीयत बिगड़ने और मौत के बीच क्या संबंध था, यह जांच का विषय है. आउट्रो अमरोहा की इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को गमगीन कर दिया है. एक ही परिवार से बाप-बेटी की मौत के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अमरोहा में लेंटर भरभराकर गिरा, दो महिलाओं और मासूम समेत तीन की मौत
यह भी पढ़ें: हापुड़ में हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, जिंदा जला युवक

