ETV Bharat / state

सोनीपत जेल में बंद कैदी ने दी अपनी जान, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

सोनीपत जेल में हत्या के मामले में बंद एक कैदी ने खुदकुशी कर ली.

Prisoner commits suicide
सोनीपत जेल में बंद कैदी ने दी अपनी जान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 22, 2026 at 7:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपतः जिला जेल से बड़ी खबर सामने आई है. यहां हत्या के मामले में बंद एक बंदी का शव संदिग्ध हालात में मिला. घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान गांव खंदराई निवासी विनोद के रूप में हुई है. विनोद अपने चचेरे भाई सोमबीर की हत्या के आरोप में जेल में बंद था. बताया जा रहा है कि वह जुलाई 2026 से जेल में था. मृतक शादीशुदा था. उसके दो बच्चे थे. वहीं, परिजनों ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिसः फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद मौत की असल वजह साफ हो पाएगी. मृतक के मामा ने बताया कि कल ही विनोद से फोन पर बात हुई थी. बातचीत के दौरान उसने सब कुछ ठीक बताया था और अब इस घटना पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि विनोद ऐसा कदम उठा सकता है. फिलहाल कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जेल में बंद बंदी ने की आत्महत्या (ETV Bharat)

क्या बोले जांच अधिकारीः वहीं मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी "परविंदर कुमार ने बताया कि जेल में बंद बंदी के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवाया. वहां से शव खानपुर मेडिकल कॉलेज शव को भिजवाया गया है जहां बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे."

ये भी पढ़ें-जींद में 2 जेल DSP समेत 7 पर केस दर्ज, कैदी की खुदकुशी केस में बड़ा एक्शन