ETV Bharat / state

उन्नति की ओर एक पहल कार्यक्रम, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ी लगी प्रदर्शनी

जांजगीर चांपा जिले में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई है.जिसे उन्नति की ओर एक पहल नाम दिया गया है.

schemes of central and state government
उन्नति की ओर एक पहल कार्यक्रम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 20, 2026 at 11:58 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जांजगीर चांपा : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026 की थीम पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में हो रहा है. इस कार्यक्रम को उन्नति की ओर एक पहल नाम दिया गया है. इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के उपक्रमों और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के स्टॉल लगाए गए हैं.केंद्र सरकार के अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए झींगा मछली पालन बहुत ही अच्छी योजना है. एक एकड़ में 20 से 21 लाख की कमाई की जा सकती है.

कोस्टल एक्वा कल्चर के सेक्रेटरी ने भी लिया हिस्सा

जांजगीर चांपा जिला में युवा किसान और महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार के उपक्रमों और योजनाओं की जानकारी देने के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. इसका प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद कमलेश जांगड़े ने किया. वहीं भारत सरकार से आए कोस्टल एक्वा कल्चर अथॉरिटी चेन्नई सेक्रेटरी के.सी. देवसेनापति ने भी प्रदर्शनी में हिस्सा लिया.

schemes of central and state government
उन्नति की ओर एक पहल कार्यक्रम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पहले से संचय पानी में भी हो सकती है खेती

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए झींगा पालन की योजना शुरु की है. जिससे किसान एक साल मे 21 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं.उन्होंने छत्तीसगढ़ में डबरी और तालाब बहुत संख्या में होने के कारण अलग से ज्यादा कुछ नहीं करने का दावा किया. पहले से संचय जल में ही खेती किसानी से कई गुना ज्यादा आय अर्जित होने का दावा किया. इस कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि हमारा देश और हमारा प्रदेश कृषि ही नहीं बल्कि आधुनिक हथियार, अंतरिक्ष विज्ञान, रक्षा अनुसंधान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ आवास, क़ृषि, बागवानी पशु पालन जैसे क्षेत्र में अग्रणी है.

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ी लगी प्रदर्शनी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पहले इस तरह की प्रदर्शनी बड़े बड़े शहरों में होती थी. लेकिन अब केंद्र सरकार की योजना को जानने समझने के लिए जांजगीर और सक्ती जैसे जिला में प्रदर्शनी लगाई जा रही है. इससे छात्र छात्राओं के साथ किसानों और सभी वर्ग को लाभ मिलेगा- कमलेश जांगड़े,सांसद

schemes of central and state government
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ी लगी प्रदर्शनी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)


जांजगीर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित प्रदर्शनी में भारत सरकार की उपक्रमों के साथ-साथ राज्य सरकार की योजना का प्रदर्शन किया जा रहा है. इसे देखकर युवा महिला और किसान सभी खुश हैं. तीन दिनों तक इस प्रदर्शनी से जानकारी जुटाकर ग्रामीण भी केंद्र सरकार की योजना से जुड़कर लाभ लेने की तैयारी में है.

कटकोना पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि में भ्रष्टाचार !, 49 ट्रिप मुरुम का भुगतान, मौके पर एक भी नहीं

मट्टीमरका में रिवर एडवेंचर फेस्ट: इंद्रावती के तट पर रोमांच, विश्वास और बदलते बस्तर की नई पहचान

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा शुरू, आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, कल से 10वीं का पेपर