ETV Bharat / state

महिला की 108 एंबुलेंस में डिलेवरी, अस्पताल भेजने के बाद परिजनों से कराई सफाई

मध्य प्रदेश में 108 एंबुलेंस स्टाफ की गंभीर शिकायतें सामने आ चुकी हैं. अब इंदौर के महू से भी शर्मनाक वाकये की शिकायत.

108 Ambulance staff Arbitrary
महिला के परिजनों से साफ कराई एंबुलेंस (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 1:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर : मध्य प्रदेश में मरीजों की सुविधा के लिए शुरू की गई 108 एंबुलेंस स्टाफ द्वारा शर्मनाक हरकतें की जा रही हैं. प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बाद भी मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला महू में 108 एम्बुलेंस के स्टाफ का है. गर्भवती महिला को लेने पहुंची एंबुलेंस स्टाफ ने परिजनों से शर्मनाक हरकत की.

महू अस्पताल से इंदौर ले जाने के दौरान घटना

महू का शासकीय मध्य भारत अस्पताल तहसील का सबसे बड़ा चिकित्सालय है. ग्रामीण अंचल से इलाज के लिए लोग यहां पहुंचते हैं. शुक्रवार देर रात महू तहसील के भगोरा गांव की रहने वाली गर्भवती महिला के परिजन उसे 108 के माध्यम से डिलेवरी के लिए मध्य भारत अस्पताल लाए. अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की डिलेवरी 108 एंबुलेंस में हो गई. डिलेवरी के बाद उसे अस्पताल के अंदर ले जाया गया.

108 Ambulance staff Arbitrary
एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ होगी कार्रवाई (ETV BHARAT)

मजबूरी में परिजनों ने साफ की एंबुलेंस

इस दौरान 108 के स्टाफ द्वारा प्रसूता के परिजनों से डिलेवरी के दौरान एंबुलेंस में फैले खून को साफ कराया गया. पीड़ित महिला का कहना है "डिलेवरी के बाद प्रसूता और बच्चे की हालत नाजुक थी जिसके चलते उसे इंदौर रेफर किया गया. इस पर 108 के स्टाफ ने कहा कि पहले एंबुलेंस साफ करनी होगी. उसके बाद ही इंदौर ले जाया जाएगा. मजबूरी में परिजनों ने एंबुलेंस साफ की."

एंबुलेंस स्टाफ की मनमानी और अत्याचार का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी लगभग हर जिले से मामले सामने आ चुके हैं. शिकायतों पर कार्रवाई भी होती है लेकिन इस प्रकार के मामले नहीं थम रहे.

एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ होगी कार्रवाई

मध्य भारत अस्पताल में हुए इस घटनाक्रम पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर योगेश सिंगारे का कहना है "मामला संज्ञान में आने के बाद 108 के प्रबंधक को पत्र लिखा गया है. एंबुलेंस ड्राइवर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. सीएमएचओ ने कार्रवाई की बात कही है." बताया जा रहा है दोनों को सेवा से पृथक किए जाने की कार्रवाई शुरू की गई है.