इंदौर में दूषित पानी से 30 से ज्यादा बीमार, स्वास्थ्य मंत्री शुक्ला को नहीं पता भागीरथपुरा का अपडेट
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को नहीं पता भागीरथपुरा का घटनाक्रम, इंदौर में बोले अपडेट होने पर ही बोल पाऊंगा.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : February 25, 2026 at 3:22 PM IST
इंदौर: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला इंदौर के भागीरथपुरा के नए मामलों की जानकारी नहीं है. उनसे सवाल किया की भागीरथपुरा में फिर दूषित पानी के फिर केस सामने आए हैं. इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''यदि भागीरथपुरा में फिर कुछ हुआ है तो पता करके ही बता पाऊंगा.'' दूषित पानी पीने से इंदौर के भागीरथपुरा में कई मौत के बाद हाल ही में फिर यहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर 30 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे. जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हालांकि सभी की स्थिति सामान्य है.
भागीरथपुरा में फिर बीमार हुए लोग
इधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, शनिवार को भागीरथपुरा में आयोजित जन्मदिन समारोह में लगभग 60 रिश्तेदार शामिल हुए थे. जिन्होंने रात करीब 11 बजे भोजन किया था. इसके बाद रविवार को लगभग 30 लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आई. प्रभावित व्यक्तियों का उपचार किया गया तथा एहतियात के तौर पर उन्हें एमवायअस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल मरीजों की स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार की गंभीरता नहीं है.

सत्य से परे होते हैं राहुल गांधी के मुद्दे
इस बीच मंगलवार को इंदौर दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस मामले को लेकर अभिज्ञता जताई. उपमुख्यमंत्री इंदौर में एक निजी अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर उन्होंने प्रेस से चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा, ''राहुल गांधी मुद्दे जरूर उठाते हैं, लेकिन तथ्यों और सत्य से बहुत परे होते हैं, इसलिए उनके मध्य प्रदेश में जितने भी दौरे होते हैं उसका कोई इंपैक्ट नहीं होता है.''
भावांतर योजना को लेकर उन्होंने कहा, ''मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों के लिए भावांतर योजना और किसानों को ₹600 बोनस देने की बात कही है. इसको लेकर किसानों में काफी उत्साह है.''
- भागीरथपुरा में फिर 30 से अधिक बीमार, जन्मदिन पार्टी में सरकारी बोरिंग के पानी का इस्तेमाल
- उमंग सिंघार बोले भागीरथपुरा पर चर्चा से भाग रही सरकार, कोर्ट में मामला होने के चलते सदन ने ठुकराई मांग
- मध्य प्रदेश सरकार ने माना भागीरथपुरा में हुई 22 मौतें, मोहन यादव ने बढ़ाया मुआवजा
विटीलिगो रिसर्च सेंटर और डायबिटीज केयर सेंटर का शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने मंगलवार को पिपल्याहाना चौराहा के पास महर्षि विटीलिगो रिसर्च सेंटर और महर्षि डायबिटीज एण्ड फुट केयर सेंटर का शुभारंभ किया. शुक्ला ने कहा कि, ''इस सेंटर में सफेद दाग का संपूर्ण उपचार होने के साथ-साथ पैर के अल्सर घाव का बेहतर तरीके से उपचार होगा.'' सेंटर के संचालक सफेद दाग विशेषज्ञ डॉ. संजय दुबे और मधुमेह विशेषज्ञ डॉ.अनुपमा दुबे ने बताया कि, ''यह सेंटर रिसर्च के बाद तैयार किया गया है.''
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने महर्षि विटीलिगो रिसर्च सेंटर और डायबिटीज एण्ड फुट केयर सेंटर का अवलोकन किया और चिकित्सकों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की. कार्यक्रम में भारतीय जल सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, संजय शुक्ला सहित चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

