ETV Bharat / state

होलिका दहन में जलेगी सोनम रघुवंशी की साड़ी, राजा की मां बोली-मेरे बेटे के साथ खेली खून की होली

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की पत्नी की साड़ी आज मृतक राजा रघुवंशी के परिजनों के द्वारा जलाई

INDORE RAJA RAGHUVANSHI MURDER CASE
होलिका दहन में जलेगी सोनम रघुवंशी की साड़ी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 7:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में साल 2025 में हुआ राजा रघुवंशी हत्याकांड ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. इस मर्डर केस ने लोगों को हिलाकर रख दिया था. सोशल मीडिया पर हनीमून को लेकर कई मीम्स भी बनने लगे थे. हत्याकांड के खुलासे में राजा की पत्नी सोनम ही कातिल निकली थी. जिसने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर शिलांग में राजा की हत्या कराई थी. वहीं उस घटना को एक साल होने वाले हैं. होली के मौके पर मृतक राजा की मां ने अपने बेटे को याद करते हुए होलिका दहन पर शादी का जोड़ा जलाने की बात कही.

पिछले साल होली पर सोनम के घर गया था राजा

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद पहली होली पर परिजनों ने उसे याद किया. राजा की मां उमा रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरा परिवार राजा को याद कर रहा है. पिछले साल यानि 2025 की होली राजा ने अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ खेली थी. उमा रघुवंशी ने बताया कि पिछले साल सोनम के घर से होली पर फोन आया था और हमें अपने घर इनवाइट किया था. जिसके बाद मैं और राजा सोनम के घर गए थे.

उमा रघुवंशी का बयान (ETV Bharat)

होलिका दहन पर सोनम की साड़ी जलाएगी राजा की मां

राजा ने सोनम को गुलाल लगाकर होली खेली थी. उन्होंने कहा कि हमें क्या पता था कि सोनम के मन में क्या चल रहा है. शादी के बाद सालभर भी नहीं हुआ और उसने मेरे बेटे के साथ खून की होली खेल दी. उमा ने कहा कि कोर्ट से हमें उम्मीद है कि राजा को इंसाफ मिले. उन्होंने कहा आज होलिका दहन है, यानि बुराई पर अच्छाई का प्रतीक. इस मौके पर हम सोनम के कपड़े, यादें और शादी का जोड़ा जो मंडप पर फेरे के वक्त पहनी थी, वह सब जलाऊंगी, क्योंकि उसने मेरे बेटे के साथ खून की होली खेली है.

मई 2025 में सोनम ने की थी राजा की हत्या

बताते चलें साल 2025 में राजा पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर मेघालय गया था. जहां शिलांग में राजा की हत्या कर दी गई थी. मामले में पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सोनम की गिरफ्तारी के बाद पता चला था कि सोनम ने प्रेमी राज के साथ मिलकर राजा की कॉन्ट्रैक्ट किलिंग कराई थी. सोनम, राज और तीन हमलावर विशाल चौहान, आकाश राजपूता और आनंद कुर्मी शिलांग जेल में बंद हैं. कोर्ट में केस चल रहा है.