पेट डॉग के काटने पर मालिक पर केस दर्ज, पुलिस ने की जांच-पड़ताल शुरू
इंदौर में 5 साल के बच्चे को डॉग ने काटा, श्वान मालिक ने भी की अभद्रता, पुलिस के पास पहुंचे परिजन.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : November 13, 2025 at 4:30 PM IST
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक पॉश कॉलोनी में 5 साल के बच्चे को कुत्ते ने काट लिया. बच्चा जिस बिल्डिंग में रहता था उसी बिल्डिंग में ऊपर के फ्लोर में डॉग और उसका मालिक भी रहता था. इस घटना के बाद बच्चे के परिजन ने डॉग मालिक की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने डॉग मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
पेट डॉग ने बच्चे पर किया हमला
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की एक टाउनशिप में रहने वाले 5 साल के बच्चे पर 1 पेट डॉग ने अचानक हमला कर दिया. डॉग ने बच्चे को कई जगह बाइट कर दिया है. फरियादी माधव ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि "उनका 5 साल का बच्चा घर के अंदर ही खेल रहा था. इसी समय घर के टॉप फ्लोर पर रहने वाले बाजपेई दंपति का पालतू श्वान अचानक फ्लोर के नीचे आया और बच्चे पर हमला कर उसे काट लिया."
डॉग मालिक ने की अभद्रता
फरियादी का आरोप है कि जब डॉग द्वारा बच्चे को काट लिया गया तो इसकी शिकायत उन्होंने डॉग के मालिक से की. डॉग के मालिक आकृति और कृष्णनेय बाजपेई ने किसी तरह का कोई संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दिया. वहीं, डॉग मालिक ने फरियादी के साथ अभद्रता की. जिसके बाद फरियादी माधव ने अपने 5 साल के बेटे को लेकर थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी.

- विदिशा में एक हफ्ते में 91 लोग आवारा कुत्तों के शिकार, दौड़ा-दौड़ाकर कर रहे हमला
- जबलपुर के आवारा कुत्तों का आतंक सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा!, एक्शन के लिए नगर निगम ने बनाई टीम-21
डॉग मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
फरियादी के शिकायत अनुसार पुलिस ने इस पूरे ही मामले में डॉग मालिक बाजपेई दंपति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि "श्वान मालिक के डॉग ने उसी बिल्डिंग में नीचे के फ्लोर में रहने वाले एक बच्चे को बाइट कर लिया है. जिस पर मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है."

