ETV Bharat / state

थानेदार को चाहिए रिश्वत और बदमाशों को बनना था करोड़पति, CCTV ने फेरा सपनों पर पानी

इंदौर में ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाएं. 10 रुपए के लिए नाबालिग ने बड़े भाई को चाकू मारा. लखपति करोड़पति बनने के लिए बदमाशों और पुलिस के खेल का भी पर्दाफाश हुआ.

NDORE MINOR BROTHER STABS BROTHER
इंदौर में अलग-अलग घटनाओं में एक्शन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 25, 2026 at 1:24 PM IST

|

Updated : August 25, 2026 at 2:32 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: तेजाजी नगर पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 17 मोबाइल फोन, एक ऑटो और एक बाइक बरामद की है. इसी तरह तेजाजी नगर से एक और मामला सामने आया है. जहां 10 रुपए न देने की बात को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया. इसके अलावा इंदौर लोकायुक्त ने क्राइम ब्रांच में पदस्थ एक थाना प्रभारी और दो आरक्षक सहित एक अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

पुलिस ने मोबाइल फोन लूट आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पिछले दिनों तेजाजी नगर पुलिस को एक फरियादी ने शिकायत करते जानकारी दी कि कुछ युवकों द्वारा उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की. जहां गोविंदा और दुर्गेश नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया.

INDORE POLICE ARRESTED MOBILE THEFT
पुलिस ने लूटे गए मोबाइल किए बरामद (ETV Bharat)

वहीं पकड़े गए आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दो और युवक यश और शिवराज के साथ मिलकर वह क्षेत्र में लूट और चोरी की वारदातों का अंजाम देते थे. पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 17 मोबाइल फोन, एक ऑटो और एक बाइक बरामद की है.

सगे छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा चाकू

अगर बात दूसरे मामले की करें तो तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले दो नाबालिग सगे भाइयों में 10 रुपए की बात को लेकर बहस हो गई, बात मारपीट तक पहुंच गई. झगड़े में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया. मामले की जानकारी तेजाजी नगर पुलिस मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने नाबालिग लड़के को पकड़ा है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि "घर में मां के द्वारा बड़े भाई को ₹20 दिए गए थे, जिनमें से ₹10 का दूध लाने और ₹10 दोनों भाइयों को बांटने की बात कही थी.

जैसे ही दोनों भाई ₹20 लेकर घर से बाहर निकले, इस बात को लेकर छोटे भाई ने ₹10 मांगे, बड़े भाई ने जब 10 रुपए नहीं दिए, तो दोनों के बीच विवाद हो गया. तभी छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया."

लोकायुक्त अधिकारी ने दी जानकारी (ETV Bharat)

इंदौर क्राइम ब्रांच के थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप

वहीं तीसरे मामले में इंदौर लोकायुक्त ने क्राइम ब्रांच में पदस्थ एक थाना प्रभारी और दो आरक्षक सहित एक अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है. फरियादी प्रीति हजारी ने लोकायुक्त में शिकायत की थी. जहां उन्होंने बताया था कि उनसे और उनके बेटे प्रांजल हजारी से इंदौर क्राइम ब्रांच में पदस्थ थाना प्रभारी सुजीत श्रीवास्तव ने पारिवारिक मामले मं सुनवाई करने के एवज में 120000 की रिश्वत मांगी जा रही है.

शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी और आरक्षक विकास सेंधवा सहित थाना प्रभारी के निजी ड्राइवर अभय सिंह और दीपक पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है. जांच पड़ताल के दौरान फरियादी ने लोकायुक्त को इस बात की भी जानकारी दी कि वह अभी तक थाना प्रभारी को 50 हजार 800 रुपए यूपीआई के माध्यम से दे चुके हैं. इसके बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. फिलहाल विभागीय कार्रवाई को लेकर लोकायुक्त ने इंदौर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है.

Last Updated : August 25, 2026 at 2:32 PM IST