ETV Bharat / state

महू में घाट पर भिड़े 6 वाहन, कार पर चढ़ी पिकअप, मुंबई-आगरा हाईवे 2 घंटे बाधित

इंदौर के पास महू में मानपुर भैरव घाट पर खतरनाक रोड एक्सीडेंट. 6 वाहन आपस में टकराए. दो लोग घायल. कैसे बचे और.

indore Mhow 6 Vehicles Collide
महू में घाट पर आपस में भिड़े 6 वाहन, कार पर चढ़ी पिकअप (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 5:08 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर (महू) : महू में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर मानपुर के समीप भैरव घाट में बड़ा सड़क हादसा हुआ. जिसने भी ये हादसा देखा तो अंदर तक सिहर गया. लेकिन राहत की बात ये है कि सभी लोगों की जान सुरक्षित है. केवल 2 लोगों को चोटें आई हैं. घाट पर 6 से 7 वाहन आपस में टकराए. एक कार के ऊपर पिकअप और साइड से टैंकर चढ़ गया. इसके बाद हाहाकार मच गया. दोनों ओर वाहन की कतारें लग गईं.

कार के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया "देखते ही देखते 6 से 7 वाहन आपस में भिड़ गए. ये हादसा एक रोड की एक साइड हुआ. हादसा एक कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ. इस कारण पीछे से आ रहे वाहन आपस में टकरा गए."

इंदौर के पास महू में मानपुर भैरव घाट पर खतरनाक रोड एक्सीडेंट (ETV BHARAT)

मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीरोरे के अनुसार "भैरव घाट में ढलान पर एक के पीछे एक चल रहे 6 वाहन आपस में टकरा गए. इस दौरान एक पिकअप वाहन कार पर पलट गया. घटना में दो वाहन चालकों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी वाहन इंदौर से खलघाट की ओर जा रहे थे."

नेशनल हाईवे पर दो घंटे लगा जाम

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस भीषण हादसे के बाद कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसके चलते करीब 2 घंटे यातायात बाधित रहा. मौके पर मानपुर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घरेलू को अस्पताल भेजा गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात शुरू कराया गया. मानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

भैरव घाट में घाट की ओर जाने वाला रास्ता बेहद ढलान का है. ऐसे में कई बार हादसे होते हैं. पूर्व में मानपुर भैरव घाट के समीप गणेश घाट में इस तरह के हालात आए दिन बनते थे, जिसके चलते नई सड़क का निर्माण किया गया.

ढलान पर ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया

मौके पर मौजूद कुछ और लोगों के अनुसार "जहां पर हादसा हुआ वहां दो किलोमीटर तक की तेज ढलान है. इसी जगह तेज रफ्तार ट्रक गुजर रहा था, जो अनकंट्रोल हो गया और आगे चल रहे आयशर वाहन में जा घुसा. आयशर को टक्कर लगी तो वह आगे कार से भिड़ गया. फिर एक कार और पिकअप में टक्कर हो गई." ये बात भी सामने आ रही है कि घाट पर ढलान के आते ही ट्रक का ब्रेक फेल हो गया.