ETV Bharat / state

एमबीए छात्रा की हत्या का आरोपी मीडिया के सामने मुस्कुराया, बोला- क्यों मारा टाइम आने पर बताऊंगा

मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्रा की हत्या कर शव के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को जरा भी खौफ नहीं, बोला- उसे अच्छा मारा.

MBA student murder case
रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेजा गया आरोपी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 18, 2026 at 10:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: एमबीए छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी पियूष धामनोतिया को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है. मीडिया के सामने आरोपी मुस्कुराते नजर आया और मीडियो के सवाल पर बोला, उसे अच्छा मारा, क्या करोगे जानकर? एक मीडियाकर्मी के सवाल पर आरोपी फिर बोला- अच्छा मारा, टाइम आने पर बताऊंगा कि क्यों मारा. वहीं, आरोपी की रिमांड खत्म होने के बाद उसे बुधवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पूछताछ के दौरान उसने कई तरह के खुलासे किए हैं.

मुंबई से गिरफ्तार हुआ था आरोपी

पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है. 13 फरवरी को कमरे में एक युवती की लाश मिली थी. इस पूरे ही मामले में पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पियूष को मुंबई से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने तीन दिनों की डिमांड के दौरान उसे अलग-अलग तरह से पूछताछ की. इस दौरान घटनास्थल पर ले जाकर भी क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया था. जहां से टेप और रस्सी भी बरामद की गई.

मीडिया के सामने मुस्कुराते नजर आया आरोपी (ETV Bharat)

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने प्रारंभिक तौर पर बताया कि युवती की अन्य लड़कों से भी दोस्ती थी और वह सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य युवकों से भी बातचीत करती थी. इसी शंका के चलते उसने युवती की हत्या की घटना को अंजाम दिया. दोनों साथ में ही पढ़ाई करते थे. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया है.

एसीपी शुभेंदु जोशी ने दी जानकारी (ETV Bharat)

हत्या के बाद शव के साथ किया कुकर्म

आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसने हत्या को अंजाम देने के बाद युवती के शव के साथ दुष्कर्म भी किया था, इसके लिए उसने विभिन्न प्रकार की सेक्सवर्धक गोलियों का सेवन किया था. फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आने वाले दिनों में उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में भी केस दर्ज किया जाएगा.

एसीपी शुभेंदु जोशी ने बताया, " 3 दिनों की रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी पियूष से काफी बारीकी से पूछताछ की गई है. हत्याकांड की घटना को आरोपी द्वारा किस तरह से अंजाम दिया गया है, उससे संबंधित काफी साक्ष्य भी पुलिस ने एकत्रित किए हैं. आरोपी को सख्त सजा दिलाने की कोशिश करेंगे."