ETV Bharat / state

गोदी में दुल्हन उठाए दूल्हा पहुंचा मंडप, इंदौर में पानी बरसते में हुई शादी

तेज बारिश में मैरिज गार्डन में भरा पानी, देखिए इंदौर की रेन मैरिज का वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर हुए वायरल.

Indore Marriage in Rain
गोदी में दुल्हन उठाए दूल्हा पहुंचा मंडप (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 7, 2026 at 8:05 PM IST

|

Updated : July 7, 2026 at 8:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: मध्य प्रदेश में मानसून के आने के साथ ही एक ओर बरसात शुरू हो गई है तो वहीं, विवाह समारोह भी जोरों पर हैं. इंदौर में गिरते पानी में शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं, वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन को गोदी में उठाए हुए दिख रहा है. फिलहाल वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्डन में किस तरह से पानी भर गया है और वहां पर आए हुए मेहमान भी गिरते पानी में ही शादी को इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं.

तेज बारिश में मैरिज गार्डन में भरा पानी

इंदौर में पिछले कुछ दिनों से लगातार काफी तेज बारिश हो रही है जिसके कारण कई जगह पर जल भराव की स्थिति भी निर्मित हो गई है. इसी दौरान पिछले दिनों इंदौर का एक मैरिज गार्डन में तकरीबन दो से तीन फीट पानी भर गया. जिस गार्डन में यह पानी भरा उस गार्डन में एक शादी का आयोजन भी हो रहा था. ऐसे में जब मंडप के साथ अन्य कार्यक्रम वहां पर शुरू हुआ तो गार्डन पानी में डूबा हुआ था.

इंदौर में पानी बरसते में हुई शादी (ETV Bharat)

ये भी पढ़े:

दो से तीन फीट तक पानी भरे होने के चलते गार्डन में दूल्हा अपनी दुल्हन को गोदी में उठाए हुए मंडप तक ले जाते हुए नजर आया. तो वहीं शादी में आए हुए मेहमान भी गिरते पानी में ही मस्ती करते हुए नजर आये. हालांकि, जिस गार्डन में यह शादी समारोह हो रहा था वह वाटरप्रूफ था, लेकिन गार्डन के अंदर और बाहर जमकर पानी भर गया था. फिलहाल इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं, शादी में आए हुए मेहमान और दूल्हा-दुल्हन भी इस गिरते पानी में शादी करते हुए काफी एंजॉय करते नजर आये.

Last Updated : July 7, 2026 at 8:36 PM IST