काफिरों के बनाए सड़क पर बंद करो चलना, कैलाश विजयवर्गीय की विशेष वर्ग को नसीहत
काफिर कहने वालों को कैलाश विजयवर्गीय का नसीहत, बोले- 'अगर हम काफिर हैं तो मत चलो काफिरों की सड़क पर', इंदौर में दिया बयान.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : June 22, 2026 at 4:44 PM IST
इंदौर: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान इंदौर से सामने आया है. जिसमें उन्होंने विशेष वर्ग पर एक आरोप लगाया है. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "मुस्लिम समुदाय के कई लोग हमें काफिर कहते हैं. यदि हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़कों पर मत चलिए."
काफिरों के बनाए सड़क पर चलने से किया मना
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हाल ही में एक भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा, "यहां सड़क बन रही है. यहां हिंदू भी रहते हैं और मुसलमान भी रहते हैं. हमने कभी किसी का धर्म देखकर उसे लाभ नहीं दिया, हमेशा सबका साथ सबका विकास को ही प्राथमिकता दी. लेकिन कुछ मुसलमान हमको काफिर कहते हैं. हम अगर काफिर हैं और हमने सड़क बनाई है, तो इस पर मत चलो."
विजयवर्गीय बोले- 'वोट दो या नहीं, मेरा काम है विकास करना'
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा, "यदि हम काफिर हैं और आपके घर में लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो मत लो. हमने कभी भी किसी के साथ जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया. हमने हमेशा कहा, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबको मकान दिए गए, लेकिन इसके बावजूद आप हमें वोट दो या न दो. हमारा काम है जनता की सेवा करना, जो हम करते रहेंगे. क्योंकि हमारा काम है विकास करना, वोट नहीं दोगे तब भी काम करेंगे लेकिन वोट दोगे तो ज्यादा मन लगाकर काम करेंगे."

- इंदौर में फफक कर रो पड़े केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर? कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसे बंधाया ढाढ़स
- कैलाश विजयवर्गीय ने चाव से खाया पोहा, कहा-न्यूयार्क में भी फेमस, इंदौर में मना पोहा डे
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के सामने आते ही मौके पर मौजूद लोग हंसने लगे और तालियां बजाने लगे. वहीं, इसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

