ETV Bharat / state

इंदौर में आग ने मचाई तबाही, बिल्डिंग में फंसे लोगों को बचाया, लपटें देख महापौर भी दंग

इंदौर में बैटरी दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के बाद लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू, महापौर पहुंचे मौके पर.

INDORE FIRE IN BATTERY SHOP
इंदौर में आग ने मचाई तबाही (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : June 29, 2026 at 9:42 AM IST

|

Updated : June 29, 2026 at 10:04 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के फूटी कोड़ी चौराहे पर मौजूद एक बैटरी की दुकान में अचानक आग लग गई. जिस दुकान में आगजनी की घटना घटित हुई, उसके ऊपर कुछ लोग रहते थे जो आगजनी के कारण वहीं पर फंस गए. इसके बाद उन्हें पड़ोस की बिल्डिंग से उतारकर उनका रेस्क्यू किया गया. फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई.

शॉर्ट सर्किट से बैटरी की दुकान में लगी आग
घटना इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के फूटी कोठी चौराहे की है. यहां पर मौजूद एक बैटरी की दुकान में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने के कारण आगजनी की घटना घटित हो गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और बिल्डिंग के फोर्थ फ्लोर पर पहुंच गई. इस फ्लोर पर 5 लोग रहते थे. आग को देखकर लोगों में हडकंप मच गया. पाचों लोग उस बिल्डिंग में फंस गए. इसके बाद पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा उनकी मदद कर उनका रेस्क्यू किया गया.

दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू (ETV Bharat)

मौके पर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव
सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. तकरीबन तीन पानी के टैंकरों के माध्यम से आगजनी की घटना पर काबू पाया गया. जिस वक्त आगजनी की घटना घटित हुई, उसी के पास से इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी जा रहे थे. आग को देखकर वह भी वहीं रुक गए और तुरंत पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को निर्देशित करते हुए आगजनी की घटना पर जल्द काबू पाने के प्रयास किए. फिलहाल पूरे ही मामले में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''फूटी कोड़ी चौराहे पर एक बैटरी की दुकान में आग लगी थी. मैं यहां से निकल रहा था तो देखा कि एक मकान में आग लग गई. घबराने की कोई बात नहीं है. वक्त रहते एक बड़ी घटना होने से बच गई. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने जिस तत्परता से काम किया वह काबिले तारीफ है. घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. मैंने जांच के निर्देश दिए हैं.''

Last Updated : June 29, 2026 at 10:04 AM IST