ETV Bharat / state

एक छत के नीचे दिखा तेलंगाना और मध्य प्रदेश का आर्ट, कलात्मक पेंटिंग के रंगों का अद्भुत संगम

मध्य प्रदेश और तेलंगाना के बीच चित्रकारों का कला सेतु, पहली बार दोनों राज्यों के चित्रकारों की यात्रा करती हुई पेंटिंग एग्जिबिशन.

MP Telangana Art Indore Exhibition
मध्य प्रदेश और तेलंगाना के बीच चित्रकारों का कला सेतु (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 15, 2026 at 2:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: राज्यों की संस्कृतियों और परिवेश की झलक चित्रकारों के रंगों में भी झलकती है. यही वजह है कि विभिन्न राज्यों के चित्रकारों के बीच अब अपनी चित्रकारी और कला का एक साथ प्रदर्शन हो रहा है. चित्रकारों और कलाकारों को भी कलात्मक पेंटिंग के रंगों के जरिए एक दूसरे की संस्कृति से रू-ब-रू कराया जा रहा है.

अलग-अलग राज्यों की कला संस्कृति का सामूहिक प्रदर्शन
मध्य प्रदेश में कल सेतु नामक एक ऐसा मंच है जहां विभिन्न राज्यों के चित्रकारों के अलावा अलग-अलग विद्या के फनकार और कलाकार आपस में अपने-अपने राज्यों की कला एवं संस्कृतियों का सामूहिक प्रदर्शन करते हैं. इस अभियान की शुरुआत हाल ही में उज्जैन की कालिदास अकादमी से हुई जहां पहली बार मध्य प्रदेश और तेलंगाना के करीब दो दर्जन कलाकारों ने प्रदर्शनी लगाई. हैदराबाद आर्ट सोसाइटी और उज्जैन की फनकार गैलरी द्वारा आयोजित कि प्रदर्शनी में
दोनों राज्यों के 24 आर्टिस्ट अपने-अपने आर्ट का प्रदर्शन कर रहे हैं.

एक छत के नीचे दिखा तेलंगाना और मध्य प्रदेश का आ (ET Bharat)

इंदौर के देवलालीकर कला वीथिका में लगी प्रदर्शनी

उज्जैन के बाद यात्रा करती हुई यह प्रदर्शनी इंदौर के देवलालीकर कला वीथिका में लगाई जा रही है जो इंदौर के बाद 18 मार्च से 22 मार्च तक हैदराबाद में लगेगी. फिलहाल इंदौर में लगी तीन दिन की इस पेंटिंग एग्जीबिशन में तेलंगाना के कई कलाकारों की पेंटिंग आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. जिसमें हैदराबाद आर्ट सोसाइटी के अध्यक्ष एम रमन्ना रेड्डी की पहल पर हैदराबाद के कई आर्टिस्ट अपनी आर्ट का प्रदर्शन यहां कर रहे हैं.

Indore Exhibition Kala Setu
अलग-अलग राज्यों की कला संस्कृति का सामूहिक प्रदर्शन (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा मध्य प्रदेश के चित्रकार विशाल जोशी और तृप्ति जोशी की कुछ कृतियां भी प्रदर्शित की गई हैं. एग्जीबिशन में कलाकारों की पेंटिंग के अलावा स्पाइरल फॉर्म के विभिन्न आर्ट प्रदर्शित किए गए हैं. हालांकि एग्जीबिशन में पेंटिंग का कोई थीम नहीं है इसलिए दोनों ही राज्यों के कलाकारों ने अपने-अपने पसंदीदा आर्ट फॉर्म को चुना और उनसे जुड़ी हुई कलाकृतियां प्रदर्शित की हैं, जिसमें 28 कलाकारों की कलाकृतियां शामिल की गई हैं.