ETV Bharat / state

रिश्तेदारी में असली-नकली के फेर में झाड़ू का झगड़ा, कोर्ट के आदेश पर गोदाम पर छापा

मिलते-जुलते ब्रांड के नाम से झाड़ू बनाने और बेचने के मामले में एक गोदाम से एक लाख झाड़ू जब्त. कोर्ट की अगली कार्रवाई का इंतजार.

Indore Copyright Infringement Case
मिलते-जुलते ब्रांड की एक लाख झाड़ू जब्त (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : June 30, 2026 at 5:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर : शहर के चंदन नगर इलाके में झाड़ू वाली गली में बदरुद्दीन खान का पाकीजा झाड़ू के नाम से कारोबार है. वह Glamour Brooms एवं galaxy Brooms के ब्रांड नाम से झाडू बनाते हैं. उन्हें पता चला कि उनके दोनों ही ब्रांड से मिलते-जुलते नाम वाली झाड़ू कोई और बनाकर बाजार में बेच रहा है. उन्होंने खुद नकली झाड़ू खरीद कर इंदौर जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया.

कॉपीराइट उल्लंघन का मामला

कोर्ट में दायर परिवाद में बताया गया कि उनके ब्रांड नाम के मिलते-जुलते नाम से कोई अन्य झाड़ू बेचकर कॉपीराइट का उल्लंघन कर रहा है. इसके अलावा पैकेजिंग और प्रोडक्ट को बिल्कुल मिलते-जुलते तरीके से तैयार किया गया है. ऐसा किए जाने के कारण असली और नकली झाड़ू को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रम हो रहा है. साथ ही ट्रेडमार्क एवं कॉपीराइट अधिकारों का उल्लंघन है. जिला वाणिज्यिक न्यायालय ने नकली ब्रांड बनाने के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए.

इंदौर जिला अदालत में की कॉपीराइट की शिकायत (ETV BHARAT)

कोर्ट के आदेश पर झाड़ू गोदाम पर छापा

कोर्ट के आदेश पर नियुक्त स्थानीय आयुक्त अधिवक्ता मालविका मिश्रा के नेतृत्व में इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र स्थित एम/एस उजाला ब्रूम प्रोडक्ट्स के परिसर पर छापे की कार्रवाई की गई तो उजाला झाड़ू के नाम से शुरू किए गए एक उद्योग में लाखों रूपए की नकली झाड़ू की खेप बरामद की गई, जिसे लंबे समय से बनाकर बेचा जा रहा था.

इस दौरान पता चला पीड़ित के पंजीकृत ट्रेडमार्क Glamour Brooms एवं Galaxy Brooms की नकल करते हुए Glomour Brooms तथा "Galaxx Brooms नाम से झाड़ुओं का निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है. इसके अलावा उत्पादों की पैकेजिंग, रंग-रूप एवं समग्र प्रस्तुति भी वादी के उत्पादों से अत्यधिक मिलती-जुलती रखी गई.

छापे के दौरान पता चला आरोपी रिश्तेदार हैं

कार्रवाई के दौरान पीड़ित बदरुद्दीन खान को पता चला कि जो लोग उनके ब्रांड नाम की नकली झाड़ू बनाकर लंबे समय से बेच रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि उनके रिश्तेदार हैं. कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये की नकली एवं कॉपी किए गए झाड़ू बरामद की गईं. एक लाख से ज्यादा झाड़ू बरामद की गई, जिनका उपयोग भविष्य में कथित रूप से नकली उत्पादों की पैकिंग एवं बाजार में बिक्री के लिए किया जाना था. मामले की सुनवाई जिला वाणिज्यिक न्यायालय, इंदौर में नियमानुसार की जाएगी. कार्रवाई के दौरान कोर्ट द्वारा अधिकृत वकील रोशनी पाठक भी मौजूद रही.