ETV Bharat / state

इंदौर एयरपोर्ट पर लगेज ढोने की झंझट खत्म, डिपार्चर की तरह अराइवल पर मिलेगी ट्रॉली

इंदौर में यात्रियों को मिलेगी कन्वेयर बेल्ट के पास ट्रॉली, एयरपोर्ट प्रबंधन तैनात किए कर्मचारी, लगेज उठाते ही उपलब्ध कराएंगे ट्रॉली.

Indore Trolleys near conveyor belt
इंदौर एयरपोर्ट पर कन्वेयर बेल्ट के पास मिलेगी ट्रॉली (Getty Image)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 23, 2026 at 9:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए नई सुविधा उपल्बध कराई गई है. अब यहां यात्रियों को फ्लाइट से उतरने के बाद अपने लगेज को उठाने की परेशानी नहीं होगी. यात्रियों की समस्या को देखते हुए अब अराइवल पर भी कन्वेयर बेल्ट के पास ही लगेज ढोने के लिए ट्रॉली उपलब्ध कराया जाएगा. एयरपोर्ट प्रबंधन ने अब यात्रियों को कन्वेयर बेल्ट के पास ही ट्रॉली उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी है.

डिपार्चर की तरह अराइवल पर मिलेगी ट्रॉली

फ्लाइट से उतरते ही ट्रॉली की खोज करने वाले यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट पर इस झंझट से अब मुक्ति मिल सकेगी. यहां यात्री अपना लगेज उठने के लिए ट्रॉली प्राप्त कर सकेगे. वर्तमान में सभी एयरपोर्ट पर ट्रॉली की जो व्यवस्था है, उसके मुताबिक फ्लाइट बोर्ड करते वक्त ही ये सुविधा दी जाती है. वहीं फ्लाइट से उतरने के बाद यात्री को पहले लगेज लेने के लिए कन्वेयर बेल्ट तक पहुंचना होता है. इसके बाद लगेज को बाहर ले जाने में परेशानी होती है, क्योंकि ट्रॉली की सुविधा कन्वेयर बेल्ट के पास नहीं होती है, जिसके कारण यात्रियों को डिपार्चर एरिया से ट्रॉली कलेक्ट करके कन्वेयर बेल्ट तक पहुंचना होता है.

Devi Ahilyabai Holkar Airport
इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों को लगेज ढोने की झंझट खत्म (ETV Bharat (File Photo))

यात्रियों ने की थी एयरपोर्ट प्रबंधन से शिकायत

ट्रॉली की समस्या को लेकर बीते दिनों इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट प्रबंधन को यात्रियों ने शिकायत की थी. इसके बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने इस परेशानी की पड़ताल की, तो उन्होंने यात्रियों की परेशानी को सही पाया, जिसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ के कुछ लोगों को कन्वेयर बेल्ट के पास ही ट्रॉली के साथ तैनात कर दिया है, जो जरूरत पड़ने पर कन्वेयर बेल्ट के पास ही यात्रियों को ट्रॉली उपलब्ध करवा रहे हैं. ये सुविधा यात्रियों के लिए रविवार से ही शुरू कर दी गई है.

DEVI AHILYABAI HOLKAR AIRPORT
देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट (ETV Bharat)

एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया, " कन्वेयर बेल्ट के पास स्टाफ को ट्रॉली के साथ तैनात करने में थोड़ी सी परेशानी तो होगी, लेकिन इससे यात्रियों को काफी मदद मिल रही है. क्योंकि कई बार उन्हें अपना कीमती लगेज कन्वेयर बेल्ट के आसपास छोड़कर आना पड़ता था या खुद ही अपना सामान उठाकर डिपार्चर तक ट्रॉली लेने पहुंचना होता था. इस समस्या के लिए अब अलग-अलग शिफ्ट में कर्मचारी कन्वेयर बेल्ट के पास मौजूद रहेंगे."