ETV Bharat / state

इंदौर ITI के दिव्यांग छात्रों से मुफ्त खाने के वसूले पैसे, कोर्ट के आदेश पर गेस्ट फैकल्टी पहुंची हवालात

इंदौर आईटीआई के दिव्यांग छात्रों से पैसे लेने वाली गेस्ट फैकल्टी गिरफ्तार, कोर्ट में लगे परिवाद पर पुलिस की करवाई. संदीप मिश्रा की रिपोर्ट.

INDORE COURT ORDERS
इंदौर ITI की गेस्ट फेकल्टी गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 21, 2026 at 10:12 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: ठगी के मामले में हीरानगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हीरानगर थाना क्षेत्र में मौजूद आईटीआई में दिव्यांग छात्रों से पैसे लेने वाली एक गेस्ट फैकल्टी को गिरफ्तार किया है. एक दिव्यांग छात्र ने पूरे मामले में कोर्ट में परिवाद लगाया गया था. कोर्ट ने पूरे ही मामले में सुनवाई कर संबंधित गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे. उसी के बाद हीरानगर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है.

फ्री खाने पर छात्रों से वसूली
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया, 'आईटीआई में गैस फैकल्टी के रूप में पदस्थ इन्द्रा जाटव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है. कोर्ट के समक्ष आईटीआई में पढ़ाई करने वाले एक दिव्यांग छात्र ने एक परिवाद लगाया था कि, सरकार की ओर से फ्री खाना दिया जाता है. लेकिन गेस्ट फैकल्टी इंद्रा जाटव भोजन के एवज में 500 से ₹700 हर महीने ले रही है. वहीं कैंपस में तकरीबन 10 से 15 दिव्यांग विद्यार्थी मौजूद हैं, जो इंद्रा जाटव की हरकतों से काफी परेशान हो रहे हैं.''

ITI के दिव्यांग छात्रों से फ्री खाने के पैसे लेने वाली गेस्ट फैकल्टी गिरफ्तार (ETV Bharat)

दिव्यांग छात्र पहुंचे कोर्ट, आदेश पर कार्रवाई
सबसे पहले दिव्यांग छात्र ने आईटीआई में मौजूद प्रबंधक से ही शिकायत की गई थी. लेकिन जब वहां पर शिकायत का कोई निराकरण नहीं हुआ, तो उसने कोर्ट के समक्ष परिवाद लगाया. शिकायत में छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि, शनिवार और रविवार को मेस बंद रहने के दौरान विद्यार्थियों को खाना उपलब्ध कराने के नाम पर भी अलग से पैसे लिए जाते थे. कोर्ट ने विभिन्न पक्षों को देखने के बाद हीरानगर पुलिस को यह आदेश दिए की आईटीआई की गेस्ट फैकल्टी इंद्रा जाटव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

सवालों के घेरे में भोजन सुविधा
आरोप है कि, इंद्रा जाटव ने दिव्यांग छात्रों से तकरीबन 55,000 से अधिक की राशि ले ली है. इस मामले के उजागर होने के बाद सरकारी आईटीआई में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को मिलने वाली भोजन सुविधा एक बार फिर सवालों के कटघरे में खड़ी हो गई है. फिलहाल पुलिस पूरे ही मामले में काफी बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले में कुछ और कार्रवाई कर सकती है.