ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश से जुड़े हैदराबाद साइबर ठगी के तार, 3 आरोपी इंदौर से पकड़े गये

साइबर ठगी के मामले में हैदराबाद पुलिस ने इंदौर से 3 युवकों को किया गिरफ्तार, हैदराबाद में हुई है बड़ी साइबर ठगी.

Indore Connection Hyderabad Cyber fraud
हैदराबाद साइबर ठगी के तार इंदौर से जुड़े (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : June 28, 2026 at 9:46 PM IST

|

Updated : June 28, 2026 at 9:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: हैदराबाद में बड़ी साइबर ठगी होने के चलते हैदराबाद पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए इंदौर पहुंची. इस दौरान इंदौर के खजराना और पलासिया पुलिस की मदद से हैदराबाद पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें अब अपने साथ हैदराबाद ले जाकर पूरे मामले में पूछताछ कर हैदराबाद में कुछ बड़े खुलासे कर सकती है.

हैदराबाद साइबर ठगी के तार इंदौर से जुड़े

हैदराबाद में एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है, लेकिन उसके तार इंदौर से जुड़े जिसके चलते हैदराबाद की साइबर टीम इंदौर में दबिश देने के लिए पहुंची. सबसे पहले साइबर पुलिस ने इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम में इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और हैदराबाद में जो साइबर ठगी हुई है उसके बारे में जानकारी दी. इसके बाद इस बात की जानकारी दी की हैदराबाद में जो साइबर ठगी हुई है उसके तार इंदौर से जुड़े हुए हैं और तीन युवक इंदौर में ही रह रहे हैं.

इंदौर पुलिस की मदद से 3 आरोपी पकड़े गये

इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी को लेकर इंदौर की खजराना और पलासिया पुलिस की मदद ली. इस पूरे मामले में पुलिस ने इंदौर से तीन आरोपी कपिल, सुमित और तिलक को गिरफ्तार किया है. बता दें पकड़े गए आरोपी मूल रूप से खंडवा और बुरहानपुर के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले काफी दिनों से इंदौर के पलासिया और खजराना में किराए का मकान लेकर रह रहे थे और इन तीनों के ही अकाउंट से हैदराबाद में हुई साइबर ठगी के रुपयों का बड़ा ट्रांजैक्शन हुआ है.

आरोपियों को ट्रांजिट डिमांड पर हैदराबाद ले गई पुलिस

वहीं, हैदराबाद पुलिस तीनों आरोपियों को कानूनी रूप से इंदौर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट डिमांड पर अपने साथ हैदराबाद लेकर गई है. फिलहाल आने वाले दिनों में हैदराबाद पुलिस कुछ बड़े खुलासे इनसे पूछताछ करके कर सकती है.

एडिशनल डीसीपी, इंदौर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि " हैदराबाद साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने आमद दी है. वहां साइबर क्राइम हुआ है. उस साइबर क्राइम के 3 आरोपी यहां लोकेट हुए हैं. तीनों आरोपी मूल रूप से खंडवा और बुरहानपुर के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले काफी दिनों से इंदौर के पलासिया और खजराना में किराए के मकान में रह रहे थे और लोकेट हुए थे. सूचना के आधार पर मदद मांगी गई थी. इंदौर की खजराना और पलासिया थाने से कानूनी रूप से मदद प्रदान की गई है. ट्रांजिट लेकर साइबर पुलिस हैदराबाद द्वारा कार्रवाई की जा रही है."

ये भी पढ़ें:

फिलहाल इस पूरे ही मामले में हैदराबाद पुलिस ने कॉल डिटेल और बैंक अकाउंट ट्रांजैक्शन के आधार पर ही तीनों आरोपियों को इंदौर से पकड़ा है और अब इस पूरे मामले में आगे हैदराबाद पुलिस जांच कर कुछ बड़े खुलासे कर सकती है.

Last Updated : June 28, 2026 at 9:52 PM IST