ETV Bharat / state

इंदौर में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच टकराव, मारपीट व पथराव में 5 लोगों को चोटें

इंदौर में घर के सामने ऑटो खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद. दोनों ओर से पथराव. 5 लोग गंभीर घायल.

Indore bloody Clash
इंदौर में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच टकराव, पथराव (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : April 27, 2026 at 4:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर : शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा खड़ा करने पर विवाद हो गया. देखते ही देखते दो पक्ष भिड़ गए. इस दौरान पथराव में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है.

दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ा

एक युवक द्वारा अपना ऑटो एक व्यक्ति के घर के सामने लगाया जा रहा था, जिस पर उसने विरोध किया. इसके बाद मारपीट हो गई. कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए. फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसी दौरान पथराव भी होने लगा. मौके पर भगदड़ मच गई. इस मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है "दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है."

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह (ETV BHARAT)

ढाबे पर पुलिस की दबिश, अवैध शराब मिली

इंदौर के बाणगंगा सहित आसपास के क्षेत्र में ढाबों पर अवैध तरीके से शराब पिलाई जाती है. पुलिस ने छापा मारा तो ढाबा पर कई लोग शराब पीते मिले. पुलिस ने उनके खिलाफ करवाई करने के साथ ही और ढाबा संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की है. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है "पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से पहले संबंधित ढाबों की सर्चिंग की. फिर दबिश दी गई. यह कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी."

Indore bloody Clash
इंदौर एडिशनल डीसीपी कार्यालय का घेराव (ETV BHARAT)

एडिशनल डीसीपी कार्यालय का घेराव

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों एडिशनल डीसीपी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा. चिंताराम अपने घर से कुछ ही दूरी पर पानी भरने गए थे. इसी दौरान दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था. चिंताराम की मौत हो गई थी. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया. आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. पीड़ित परिजनों ने इस बारे में पुलिस को ज्ञापन सौंपा.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे केस

ज्ञापन में मांग की गई है कि पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाया जाए. आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है "आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया है. परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी. मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष ले जाया जाएगा."