ETV Bharat / state

एजुकेशन हब इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट, Gen Z से पेपर लीक पर करेंगे डायरेक्ट बात

12 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे बात, 50 हजार छात्र होंगे शामिल. सिद्धार्थ माछीवाल की रिपोर्ट.

INDORE RAHUL GANDHI LIVE CONCERT
इंदौर में होगा राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट (X handle @RahulGandhi)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 30, 2026 at 10:42 AM IST

|

Updated : August 30, 2026 at 10:48 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान के चलते मध्य पदेश के युवाओं से रूबरू होने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 12 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं. दरअसल मध्य प्रदेश में इंदौर को एजुकेशन हब माना जाता है और जंतर मंतर पर छात्रों के विरोध अभियान के साथ ही इंदौर में भी लगातार युवाओं का आंदोलन चला. यही वजह है कि बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के लिए छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी के शामिल होने का अनुरोध किया था, जिसे हाल ही में मंजूरी दी गई है.

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आएंगे राहुल गांधी

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट होगा, इसके बाद उनका संबोधन होगा. छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए शहर के नेहरू स्टेडियम में अनुमति मांगी गई है कार्यक्रम के पहले पार्टी द्वारा छात्रों का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां शुरू की गई हैं. इस बीच इस कार्यक्रम की तैयारी के चलते राहुल गांधी के करीबी के. बी. बायजू इंदौर पहुंचे. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ की बैठक कर आयोजन की. टूर प्लैनिंग और अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की है.

इंदौर में होगा राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट (ETV Bharat)

इधर पार्टी के तमाम नेता अब इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार छात्रों से संपर्क कर रहे हैं. साथ ही छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए उनके रजिस्ट्रेशन पर भी फोकस कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में लगभग 50,000 छात्रों के शामिल होने की संभावना है.

RAHUL GANDHI CHHATRON KI GOONJ
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी (ETV Bharat)

बच्चों की समस्या सुनेंगे राहुल गांधी

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि, ''देश में शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है. जैसी शिक्षा व्यवस्था होना चाहिए वैसे नहीं है. युवाओं और छात्रों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है. पूरे साल बच्चे कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करते हैं लेकिन अचानक पेपर लीक हो जाता है, तो कैसे बच्चों को उनकी मेहनत का प्रतिफल मिलेगा. इसीलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम कर रहे हैं. जिसमें वह हजारों बच्चों से संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर हल निकालने की कोशिश करते हैं.

इसी कड़ी में 12 सितंबर इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम है जिसमें राहुल गांधी शामिल होगे. छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा. बड़ी संख्या में छात्र इसमें शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों का पहले रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा.'' उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हमारी सरकार एजुकेशन को प्रायोरिटी देगी.

नेहरू स्टेडियम की मांगी गई अनुमति
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यक्रम के लिए स्थानीय नेहरू स्टेडियम को आहत सितंबर से 12 सितंबर तक का आरक्षित कर कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन किया है. नगर निगम कमिश्नर को भेजे गए इस पत्र में 4 दिन के लिए नेहरू स्टेडियम को आरक्षित करने की मांग की गई है. हालांकि कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम को आरक्षित करने का विरोध भी किया जा रहा है. वहीं, कुछ खिलाड़ियों ने खेल के लिए उपयोग किए जाने वाले स्टेडियम में राजनीतिक आयोजन को अनुमति देने पर अग्रिम रूप से आपत्ति भी दर्ज की है.

Last Updated : August 30, 2026 at 10:48 AM IST