ETV Bharat / state

US-इजरायल ईरान युद्ध से बाजार में हलचल, आसमान छू रहे सोने-चांदी के दाम

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध का बाजार पर असर, सोना-चांदी के दाम छुएंगे आसमान, इंदौर सर्राफा व्यापारी बताया दामों में कैसी होगी बढ़ोत्तरी.

US ISRAEL IRAN WAR GOLD SILVER
US-इजरायल ईरान युद्ध से बाजार में हलचल (Canva)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 8:48 PM IST

|

Updated : March 2, 2026 at 8:57 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का सोमवार को तीसरा दिन है. इस युद्ध ने वैश्विक बाजार में हलचल मचा दी है. सोना-चांदी, पेट्रोल और शेयर बाजार पर बहुत असर देखने को मिल रहा है. विश्व में उपजे इन हालातों में सोने-चांदी के दाम एक बार फिर आसमान छुएंगे. बताया जा रहा है कि सोना में ₹15000 प्रति 10 ग्राम की वृद्धि और चांदी में ₹30000 प्रति किलो की वृद्धि देखने को मिल रही है.

सोने-चांदी के भाव में तेजी

ईरान-इजरायल युद्ध का असर मध्य पदेश के सराफा बाजार में भी साफ तौर पर देखने मिल रहा है. जिसके चलते यहां सोने और चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं.
सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी ने बताया "जिस तरह से युद्ध चल रहा है, उसकी हलचल बाजारों में भी देखने को मिल रही है. सोने में भारी तेजी देखी जा रही है. इस तरह चांदी में भी तेजी देखने को मिल रही है. साथ ही विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर युद्ध लंबा खिंचता है, तो सोना ढाई लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹4 लाख रुपए प्रति किलो के करीब पहुंचने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष का बयान (ETV Bharat)

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध पर निर्भर मार्केट

जाहिर है ऐसे में उन ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. जिन्होंने चांदी की तेजी के दौरान 3 लाख 50 हजार रुपए किलो की चांदी खरीदी थी और 1 लाख 90000 रुपए प्रति 10 ग्राम का सोना जो खरीद रखा था. हुकुम सोनी के मुताबिक अगर इन कीमती धातुओं के दाम लगातार बढ़ते हैं, तो हजारों करोड़ का जो घाटा विगत दिनों ऊंचे दामों पर चांदी खरीदने वाले व्यापारियों को हुआ था, वह रिकवर हो जाएगा.

US ISRAEL IRAN WAR EFFECT ON MARKET
सोने-चांदी के भाव में तेजी (ETV Bharat)

उन्होंने बताया फिलहाल सोना 1 लाख 72000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 390000 रुपए प्रति किलो के करीब बताई जा रही है. उन्होंने कहा भविष्य में इनके भाव में तेजी और मंदी जो भी आएगा, वो इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध पर निर्भर करेगा. अगर लंबा युद्ध चलता है, तो इन कीमती धातुओं के दाम आसमान छूने लगेंगे.

बाजार में 30 प्रतिशत मंदी

सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण दोनों ही धातुओं के व्यापार और बाजार में मंदी देखने को मिल रही है. इंदौर सराफा बाजार में खरीदी त्यौहार के सीजन में 30 प्रतिशत तक गिर गई है. जो ग्राहक रूटीन में ज्वेलरी खरीदते थे, वह बाजार से गायब हैं. जिसके कारण बाजार में पैसे का फ्लो नजर नहीं आ रहा है. इधर वैश्विक स्तर पर हलचल के कारण सोने और चांदी के भाव लगातार प्रभावित होते हैं. ऐसी स्थिति में व्यापारी भी बड़ी खरीदी से हाथ खींच रहे हैं जिसका असर बाजार पर पड़ रहा है.

Last Updated : March 2, 2026 at 8:57 PM IST