ETV Bharat / state

फर्जी दस्तावेजों से पुलिस में करीब 35 साल तक की नौकरी, जांच में खुलासे पर प्रकरण दर्ज

एएसआई कौशलेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी सहित फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में प्रकरण दर्ज, करीब 35 साल से कर रहे थे नौकरी. संदीप मिश्रा की रिपोर्ट.

INDORE 35 YEARS POLICE SERVICE ON FAKE DOCUMENTS
फर्जी दस्तावेजों से पुलिस में करीब 35 साल तक की नौकरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 21, 2026 at 11:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: इंदौर की मल्हारगंज पुलिस ने एक एएसआई पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पुलिस में नौकरी करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है. पिछले दिनों मल्हारगंज पुलिस को एक शिकायत मिली थी उसी के बाद मल्हारगंज पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो एएसआई के दस्तावेज फर्जी निकले और उसी के बाद एएसआई के खिलाफ मल्हारगंज पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

एएसआई कौशलेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

मल्हारगंज पुलिस ने एएसआई कौशलेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी सहित फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है. वहीं जिस एएसआई पर पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज किया है वह अभी पुलिस दूरसंचार मुख्यालय भोपाल में पदस्थ थे और पूर्व में पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल में पदस्थ रह चुके हैं. उनको लेकर पिछले दिनों मल्हारगंज पुलिस को यह शिकायत मिली थी कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त की है, तथा मल्हारगंज पुलिस ने इस पूरे ही मामले में जांच पड़ताल की और माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल सहित अलग-अलग तरह की जानकारियां एकत्रित की.

एएसआई कौशलेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें:

इस दौरान यह जानकारी सामने आई कि एएसआई ने फर्जी मार्कशीट व अन्य दस्तावेजों के माध्यम से नौकरी हासिल की थी, फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर जांच पड़ताल की, जिसके चलते उन्हें जुलाई महीने में निलंबित कर दिया गया.लेकिन मल्हारगंज पुलिस ने उनके खिलाफ जांच पूरी होने के बाद धोखाधड़ी सहित कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. पूरे ही मामले में एएसआई तकरीबन 35 सालों तक पुलिस में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर चुके थे.

एडिशनल डीसीपी, इंदौर राजेश दंडोतिया ने बताया कि "पुलिस रेडियो ट्रेनिंग सेंटर से एएसआई कैलाश चंद्र द्वारा आवेदन दिया गया था कि एएसआई कौशलेंद्र सिंह चौहान ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त की है. माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से जानकारी सामने आई कि एएसआई ने फर्जी मार्कशीट व अन्य दस्तावेजों के माध्यम धोखा धड़ी की है. मल्हारगंज पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है."