ETV Bharat / state

IPL 2026; Lucknow Super Giants की "नई पहचान", जानिये क्या है नए LOGO के पीछे की कहानी?

आरपीएसजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका ने कहा कि यह नया लोगो हमारे लिए बहुत भावुक करने वाला है.

आईपीएल ट्रॉफी
आईपीएल ट्रॉफी (Photo credit: IANS PHOTO)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 6:50 PM IST

|

Updated : February 24, 2026 at 6:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत होनी है. लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने मंगलवार को अपना नया लोगो जारी कर दिया है. नये लोगो में गरुड़, ताज (क्राउन) और हाथी को एक साथ लिया गया है.




आरपीएसजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका ने कहा कि यह नया लोगो हमारे लिए बहुत भावुक करने वाला है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोगों ने पहले दिन से ही सुपर जायंट्स को अपने दिल में जगह दी. गरुड़ हमारी ऊंचाइयों की उड़ान दर्शाता है, ताज आपके द्वारा हमें दिया गया गर्व है और हाथी इस क्षेत्र की ताकत और वफादारी का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पहचान का बदलाव नहीं, बल्कि शहर का सम्मान करने, जड़ों से जुड़े रहने और दिल से खेलने का वादा है. उन्होंने बताया कि हर रन, हर विकेट में प्रशंसकों की भावनाएं होंगी. नया लोगो अब जर्सी, मर्चेंडाइज, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सभी आधिकारिक ब्रांडिंग पर दिखाई देगा. यह एक नई शुरुआत है, जो एकता, महत्वाकांक्षा और अपनत्व पर आधारित है. लखनऊ सुपर जायंट्स अब सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं, बल्कि पूरे शहर के गर्व का प्रतीक है.

एलएसजी के प्रवक्ता ने बताया कि गरुड़ चुनौतियों का सामना करने, ऊंचाइयों को छूने को दर्शाता है. ताज गर्व और जिम्मेदारी का प्रतीक है. लोगो के केंद्र में हाथी है, जो ताकत, बुद्धिमत्ता का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि हर बार जब टीम मैदान पर उतरती है, तो लाखों प्रशंसकों की उम्मीदें उसके साथ होती हैं.

यह भी पढ़ें : IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने केन विलियमसन को दी बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें : IPL 2026: आईपीएल के साथ AI की बंपर डील, हर साल BCCI को देगी 90 करोड़

Last Updated : February 24, 2026 at 6:57 PM IST