ETV Bharat / state

IISC करेगा IITs से कॉम्पिटिशन: शुरू करने जा रहा है तीन नए BTech कोर्स, जानिए डिटेल

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) बेंगलुरु तीन नए टेक्निकल कोर्सेज शुरू करने जा रहा है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस
IISC में 3 नए BTech कोर्स शुरू (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 25, 2026 at 4:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में टॉप पर चल रहा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) बेंगलुरु अब देश के तकनीकी संस्थानों से भी मुकाबला करेगा. इनमें देश की 23 इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (IITs) शामिल हैं. अभी तक आईआईएससी केवल रिसर्च के फील्ड के ज्यादातर कोर्स संचालित कर रहा था, जिसमें अंडरग्रैजुएट कोर्स में बैचलर ऑफ साइंस (BS) रिसर्च के कोर्स शामिल थे. केवल एक बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) कोर्स था. अब आईआईएससी ने टेक्निकल कोर्सेज बढ़ाएं है और तीन नए कोर्सेज शुरू करने जा रहा है.

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया आईआईएससी बेंगलुरु एनआईआरएफ-2025 रैंकिंग में देश में प्रथम स्थान पर है. आईआईएससी बेंगलुरु ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 3 नए बीटेक कोर्स शुरू किए हैं. यह अंडरग्रैजुएट रिसर्च कोर्स के लिए विश्व विख्यात है, लेकिन अब आईआईएससी ने नवाचार करते हुए टेक्नोलॉजी के अंडरग्रैजुएट कोर्स के बढ़ाएं है. इनमें मैकेनिक्स एंड कंप्यूटिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग व मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग के कोर्स शामिल हैं, जबकि बीटेक मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग यहां पर पहले से था.

इसे भी पढ़ें- कोटा के उद्धव गुप्ता को मिला 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज, IIT गुवाहाटी से हुआ कैंपस प्लेसमेंट

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर नजर: देव शर्मा ने बताया कि 'मेक इन इंडिया' भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें भविष्य में प्रतिभाशाली टेक्नोक्रेट्स व इंजीनियर्स की बड़ी आवश्यकता होगी. वर्तमान समय में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को आईआईटी, एनआईटी व अन्य संस्थानों से युवा टेक्नोक्रेट्स आते हैं, अब आईआईएससी बेंगलुरु भी बीटेक कोर्स के बाद मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को युवा टेक्नोक्रेट्स का विकल्प देगा. देव शर्मा ने बताया कि आईआईटी संस्थानों को भी प्रतिस्पर्धात्मक इससे मिलेगी और बीटेक कोर्स का स्तर सुधरेगा व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बेहतरीन टेक्नोक्रेट्स मिलेंगे.

इस तरह से होता है IISC में प्रवेश: देव शर्मा ने बताया कि कई स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड में टॉप करने के बावजूद आईआईएससी में पढ़ाई करते हैं. इसके नोटिफिकेशन के अनुसार पहले से संचालित और नए बीटेक कोर्स में प्रवेश जेईई एडवांस्ड 2026 की ऑल इंडिया रैंकिंग के आधार पर ही मिलेगा. इस परीक्षा के बाद होने वाली जोसा काउंसलिंग से ही आईआईएससी में भी प्रवेश मिल जाएगा.

इसे भी पढ़ें- JEE MAIN 2026: 15 लाख हो सकती है कैंडिडेट्स की संख्या, बीते साल इस रैंक पर मिल गई थी NIT में बीटेक सीट

उन्होंने कहा कि इन कोर्स में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है. कैंडिडेट को यहां विशेष ध्यान देना होगा कि संस्थान की संचालित बीएस रिसर्च कोर्स के लिए आईआईएससी बेंगलुरु की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इस ऑनलाइन आवेदन की तारीख घोषित नहीं की गई है. बीएस रिसर्च कोर्स में प्रवेश के लिए 2 विकल्प है. पहला जेईई-एडवांस्ड व दूसरा आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) है.