ETV Bharat / state

भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आवेदन, अविवाहित पुरुष कर सकते हैं आवेदन

सेना अग्निवीर में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है. 10वीं पास कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं.

ARMY AGNIVEER BHARTI
अग्निवीर सेना भर्ती (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 4, 2026 at 11:22 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोंडागांव: भारतीय सेना अग्निवीर में जाने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खबर है. आर्मी अग्निवीर में कई अलग अलग पदों में भर्ती के लिए रैली हो रही है, जिसमें इच्छुक अविवाहित पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं.

आर्मी अग्निवीर में इन पदों पर भर्ती

  • सेना अग्निवीर सामान्य ड्यूटी

शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है. प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना चाहिए.

  • अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी

शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में कक्षा 12वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशित अंक और प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है.

  • अग्निवीर तकनीकी

शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं (विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय) में 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है.

  • अग्निवीर ट्रेडमेन

शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं/8वीं पास होना जरूरी है. प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है.

आर्मी अग्निवीर के लिए निर्धारित उम्र

सभी पदों के लिए निर्धारित आयु 17 वर्ष से 22 वर्ष है. आवेदक की जन्मतिथि 01.07.2005 से 01.07.2009 के बीच होनी चाहिए.

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी, ये है आखिरी तारीख

इस भर्ती के नियम और अहर्ताएं भारतीय थल सेना की तरफ से निर्धारित है. इस रैली में शामिल होने के लिए भारतीय थल सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in में 13.02.2026 से 01.04. 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कराना जरूरी है. आवेदक अपना पंजीयन इंटरनेट के माध्यम से खुद कर सकते हैं या किसी इंटरनेट कैफे/सीएससी/ इंस्टीट्यूट/के माध्यम से करवा सकते हैं.

आवेदन में परेशानी होने पर यहां करें संपर्क

आर्मी अग्निवीर रैली की जानकारी और समस्या होने पर कार्यालयीन समय में सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

भारतनेट प्रोग्राम: छत्तीसगढ़ को 3942 करोड़ रुपये की स्वीकृति, ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
Happy Holi 2026 Wishes गुलाल की सुगंध, अपनों का प्यार, होली का त्योहार लाए रंगों की बहार, होली पर शुभकामना संदेश
भिलाई होली मिलन में भूपेश बघेल, राज्यसभा उम्मीदवार पर जल्द फैसले के संकेत