ETV Bharat / state

कृषि वैज्ञानिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित, IGKV प्रबंधन ने दिया आश्वासन, मांगें नहीं पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ कृषि वैज्ञानिकों और स्टाफ की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है.विश्वविद्यालय के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की गई है.

STRIKE OF AGRICULTURAL SCIENTISTS
कृषि वैज्ञानिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 27, 2026 at 7:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर : छत्तीसगढ़ के 27 जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक सहित स्टॉफ अपनी मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर थे. हड़ताल के पांचवे दिन विश्वविद्यालय प्रबंधन के मौखिक आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दिया गया है. कर्मचारी कल्याण संघ का कहना है कि यदि 22 मार्च तक विश्वविद्यालय प्रबंधन उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो फिर से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र सर्व कर्मचारी कल्याण संघ अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर था.




मौखिक आश्वासन के बाद हड़ताल हुई स्थगित


छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र सर्व कर्मचारी कल्याण संघ के मीडिया प्रभारी केके लहरे ने बताया कि "हम लोग अपनी 7 सूत्रीय मांग को लेकर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने 23 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे. हड़ताल के पांचवें दिन शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन और संघ के बीच बातचीत के दौरान हमारी मांगों को पूरा करने का मौखिक आश्वासन आईजीकेवी के द्वारा दिया गया है. जिसके बाद हम लोगों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी है.

strike of agricultural scientists
कृषि वैज्ञानिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

22 मार्च तक हम लोग की मांग पूरी नहीं होती है तो हम लोग फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे. आईजीकेवी के द्वारा पांच सदस्यीय टीम का गठन भी किया गया है, जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर, एक अधिकारी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के और तीन लोग इस कमेटी में कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक होंगे- केके लहरे, मीडिया प्रभारी, छग कृषि विज्ञान केंद्र कर्मचारी कल्याण संघ

क्या है कर्मचारी संघ की मांग


01-GPF या NPS की पूर्ण बहाली विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार की जाए .
02 -चिकित्सा एवं अन्य वैधानिक भत्ते सभी कर्मचारियों को समान रूप से दिया जाए.
03 -CAS एवं उच्च वेतनमान योजनाएं बहाल कर निष्पक्ष करियर उन्नति सुनिश्चित की जाए .
04 -नियुक्ति आदेश एवं विश्वविद्यालय अधिनियम 1987 के अनुरूप कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों को सभी समतुल्य सेवा लाभ प्रदान किया जाए.
05 -सेवानिवृत्ति आयु तकनीकी कर्मचारियों के लिए 65 वर्ष और गैर तकनीकी के लिए 62 वर्ष निर्धारित किया जाए .
06 -सेवानिवृत्ति उपरांत सभी लाभ पेंशन ग्रेच्युटी पारिवारिक पेंशन और चिकित्सा सुविधा का पूरा लाभ दिया जाए .
07 -कृषि विज्ञान केंद्र के स्टाफ को पहले की तरह उच्च शिक्षा की अनुमति फिर से प्रदान की जाए.




साईं मंदिर में लूट का अब तक सुराग नहीं, सोने और चांदी समेत डीवीआर ले गए हैं लुटेरे

रायपुर समेत 3 जिलों में पाइपलाइन से मिलेगी गैस, सिलेंडर भराने की झंझट खत्म, सिटी गैस परियोजना की शुरुआत

रेलवे ठेका कंपनी के स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान