ETV Bharat / state

झारखंड चैंबर चुनाव में नया मोड़! मुकेश अग्रवाल टीम को मिला वर्तमान अध्यक्ष का समर्थन

रांची में झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर नया मोड़ आ गया है. भुवन किशोर झा की रिपोर्ट.

incumbent president extended support to Mukesh Agarwal team for Chamber elections in Ranchi
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक चुनाव को लेकर बैठक (रांची) (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 28, 2026 at 8:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक चुनाव इस बार रोचक होनेवाला है. आमतौर पर इस चुनाव में व्यवसायियों का अलग अलग दो टीम उतरता था. इस बार जिस तरह से उत्साह देखा जा रहा है उसमें तीन तीन इस चुनाव में भागीदारी निभाने की तैयारी में है.

आज रक्षा बंधन के मौके पर व्यवसायी मुकेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम ने इसकी औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है. खास बात यह है कि इस टीम को वर्तमान चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा का समर्थन प्राप्त है. मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में बनी टीम ने अपनी जीत का दावा किया है.

व्यवसायी मुकेश अग्रवाल और चैंबर अध्यक्ष का बयान (ETV Bharat)

शुक्रवार को राजधानी रांची के एक होटल में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मुकेश अग्रवाल ने कहा कि अब तक 35 लोग चुनाव लड़ने के लिए हमारे पास आ चुके हैं लेकिन उनमें से 21 लोगों को स्कूटनी करके उतारा जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार से समन्वय बनाकर व्यवसायियों के हितों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी. इसके लिए पिछले दिनों उन्होंने कई काम किए हैं और चेंबर के सदस्यों ने आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में बनी कमेटी के परफॉर्मेंस को भी देखा है. जिसका लाभ इस बार के चुनाव में हमें मिलने की उम्मीद है.

मुकेश अग्रवाल को मिला चैंबर अध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा का समर्थन

21 सदस्यी झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की नयी कार्यसमिति के लिए आगामी 13 सितंबर को होने वाले चुनाव में टीम मुकेश अग्रवाल को वर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा का समर्थन प्राप्त हुआ है. मुकेश अग्रवाल को समर्थन की घोषणा करते हुए आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि मुकेश अग्रवाल के द्वारा पिछले दिनों चैंबर एवं कारोबारियों के लिए कई काम किए गए हैं. खासकर विधि व्यवस्था को लेकर चैंबर की जो कमेटी बनी थी उसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है.

incumbent president extended support to Mukesh Agarwal team for Chamber elections in Ranchi
झारखंड चैंबर चुनाव (ETV Bharat)

अपर बाजार के दुकानदारों की समस्या को लेकर प्रशासन के साथ उन्होंने इस मसले को सुलझाने की कोशिश की. इसके अलावा व्यवसायियों से मांगे जाने वाले रंगदारी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर इन्होंने सुरक्षा मुहैया कराया है. ऐसे में मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में यदि भविष्य में चैंबर की नयी टीम बनती है तो व्यवसायियों को बहुत फायदा होगा. इस मौके पर चैंबर के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, कुणाल आजमानी, प्रवीण लोहिया सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें- झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स वार्षिक चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज, 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन में होगा मतदान

इसे भी पढ़ें- झारखंड में नए उद्योग के लिए लैंड बैंक सबसे बड़ी समस्या: चैंबर ऑफ कॉमर्स

इसे भी पढ़ें- हेमंत सरकार की नई औद्योगिक नीति का ड्राफ्ट तैयार, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सराहा