ETV Bharat / state

अतरिया में गौवंशों की मौत का मामला, सरपंच ने वीडियो को बताया भ्रामक, गौशाला में पर्याप्त चारा पानी की व्यवस्था

कबीरधाम के पंडरिया में गौवंश की मौत से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था.इस वीडियो को ग्रामीणों ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है.

CATTLE DEATHS IN ATARIYA
अतरिया में गौवंशों की मौत का मामला (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 24, 2026 at 2:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कबीरधाम : पंडरिया विकासखंड के अतरिया गांव में बने गौशाला से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था.इस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि गौशाला संचालक की लापरवाही के कारण भूख प्यास से गौवंशों की मौत हुई है. इस मामले पर पर्दा डालने के लिए मृत गौवंश को पास की फोक नदी में बहाया जा रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले में जब मामले को लेकर सरपंच और ग्रामीणों से चर्चा की गई तो उन्होने वीडियो और इसमें किए गए दावों को भ्रामक बताया.

गौवंश को पानी में बहाने का दावा भी गलत

वीडियो में दिखाए जा रहे मृत गौवंश को नदी में बहाए जाने के दावे पर ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला के समीप नदी बहती है. आसपास के कुछ गांवों में मृत गौवंश को नदी में प्रवाहित करने की परंपरा होने की बात भी कही.

अतरिया में गौवंशों की मौत का मामला (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

नदी में बड़े-बड़े चट्टान होने के कारण कई बार मृत गौवंश चट्टानों के बीच फंस जाते हैं.इसी स्थिति को गौशाला से जोड़कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रस्तुत किए गया है,जो गलत है-सुखलाल , ग्रामीण

जो लोग ये कह रहे हैं कि सरकारी अनुदान का बंदरबाट हो रहा है वो बिल्कुल ही निराधार और गलत है. सरकारी अनुदान का एक रुपया भी हमें नहीं मिलता है.हम अपने मद पर सारी व्यवस्थाओं को करते हैं.इसमें चरवाहा को 12 हजार रुपए में रखा गया है. भूसा और पानी की व्यवस्था भी हमें ही करनी होती है.इसलिए जो लोग यहां अव्यवस्था की बात कह रहे हैं वो निराधार है- नरेंद्र मल्ला, ग्रामीण

वहीं गांव के सरपंच नरेश साहू ने इस भ्रामक जानकारी को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा है.

गौशाला को शासन की ओर से कोई अनुदान नहीं मिलता और गौवंश के रखरखाव की व्यवस्था उनके द्वारा की जा रही है.चुनावी रंजिश के कारण गांव और पंचायत की छवि खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई- नरेश साहू, सरपंच अतरिया खूर्द

वीडियो की सत्यता जांचने की हुई मांग
ग्रामीणों ने कहा कि गौशाला में भूख-प्यास या देखरेख में लापरवाही के कारण गौवंश की मौत होने जैसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं आई है. वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की है.

ग्रामीणों के मुताबिक गौशाला में गौवंश के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था है.उनकी देखरेख के लिए चरवाहे की भी व्यवस्था की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला में रखे गए गौवंश के रखरखाव में किसी प्रकार की गंभीर समस्या उनके सामने नहीं आई है.

बेमेतरा में 50 से ज्यादा गौवंश की मौत, निजी बाड़े में नहीं थी चारा पानी की व्यवस्था

ढाई सौ क्षमता वाले गौठान में 600 गौवंश, 8 माह से भुगतान अटका, आकाश तिवारी ने निगम पर दागे सवाल

बंद गौठान गौवंश मौत और तस्करी पर राजनीति, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का जवाब, बड़ा सवाल समाधान क्या