ETV Bharat / state

रांची में लगातार बारिश, कई निचले इलाकों में जलजमाव

रांची में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है.

Incessant rain caused waterlogging in many low lying areas in Ranchi
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित (रांची) (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 6, 2026 at 6:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार फिर शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. साथ ही जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है.

पंडरा, नामकुम, कांके डैम साइड, अपर बाजार समेत कई क्षेत्रों की सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Incessant rain caused waterlogging in many low lying areas in Ranchi
जलजमाव से लोग परेशान (ETV Bharat)

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है. कई मोहल्लों में नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे गंदगी और दुर्गंध भी फैल रही है। लोगों ने नगर निगम से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है.

Incessant rain caused waterlogging in many low lying areas in Ranchi
लगातार बारिश से दुकानों में भरा पानी (ETV Bharat)
Incessant rain caused waterlogging in many low lying areas in Ranchi
बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव (ETV Bharat)

स्थानीय निवासी राखी सुमन ने बताया कि नालियों और बड़े नालों में लंबे समय से गंदगी जमा होने के कारण बारिश का पानी आसानी से नहीं निकल पा रहा है. इसकी वजह से थोड़ी देर की बारिश में भी सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी भर जाता है. उन्होंने कहा कि समय रहते नालियों की नियमित सफाई की जाती तो लोगों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.

Incessant rain caused waterlogging in many low lying areas in Ranchi
बारिश में जनजीवन प्रभावित (ETV Bharat)

इधर, रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने बताया कि रांची योजना के तहत शहर में मकान नहीं बने हैं, कई लोगों ने निचले इलाकों में मकान बना लिए हैं. इसी कारण तेज बारिश के दौरान पानी का बहाव रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच जाता है. उन्होंने कहा कि अधिकांश स्थानों पर बारिश रुकने के बाद पानी स्वतः निकल जाता है.

Incessant rain caused waterlogging in many low lying areas in Ranchi
लगातार बारिश से घरों में घुसा पानी (ETV Bharat)
Incessant rain caused waterlogging in many low lying areas in Ranchi
जलजमाव से लोग परेशान (ETV Bharat)

नीरज कुमार ने बताया कि जहां-जहां बड़े नालों और नालियों की सफाई पूरी नहीं हो सकी है, वहां विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है. नगर निगम की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जल निकासी का कार्य कर रही हैं. जहां पानी जमा है, वहां पंप की सहायता से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

Incessant rain caused waterlogging in many low lying areas in Ranchi
रांची जलजमाव की स्थिति (ETV Bharat)

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नालियों में कचरा नहीं फेंकें, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या को कम किया जा सके.

Incessant rain caused waterlogging in many low lying areas in Ranchi
रांची में लगातार बारिश से जलजमाव (ETV Bharat)
Incessant rain caused waterlogging in many low lying areas in Ranchi
रांची में लगातार बारिश (ETV Bharat)

इसे भी पढ़ें- पहली बारिश में जल निकासी की परीक्षा, नगर निगम ने संभाला मोर्चा!

इसे भी पढ़ें- मानसून से निपटने के लिए रांची नगर निगम तैयार, 108 जलजमाव स्थलों की पहचान

इसे भी पढ़ें- झारखंड पर मानसून मेहरबान, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बरसेंगे बादल