ETV Bharat / state

कोरिया जिला बनेगा मेडिकल सेवाओं में अग्रणी,नर्सिंग कॉलेज के भूमिपूजन के साथ हुआ अटल आरोग्य लैब का लोकार्पण

कोरिया में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग कॉलेज के लिए भूमिपूजन किया.साथ ही अटल आरोग्य लैब समेत दवा वितरण केंद्र का लोकार्पण हुआ.

BHOOMI PUJAN OF NURSING COLLEGE
नर्सिंग कॉलेज के भूमिपूजन के साथ लोकार्पण कार्यक्रम (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 30, 2026 at 6:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरिया : कोरिया जिले के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में विकास का नया अध्याय जुड़ गया. जिला अस्पताल परिसर बैकुंठपुर में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का विधिवत भूमिपूजन किया. इसी के साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अटल आरोग्य लैब एवं नव निर्मित दवा वितरण कक्ष का लोकार्पण भी किया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही.

नर्सिंग कॉलेज की स्थापना बड़ी उपलब्धि

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरिया जिले में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना क्षेत्र के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.अब विद्यार्थियों को नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे जिलों अथवा राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इससे स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे. उन्होंने बताया कि लगभग 8 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह नर्सिंग महाविद्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जहां छात्रों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा.

Inauguration of Atal Arogya Lab
अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ (ETV BHARAT CHHATTISGARH)


स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निर्माणाधीन जिला अस्पताल भवन के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए 23 करोड़ 59 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है.उन्होंने विश्वास जताया कि कार्य पूरा होने के बाद कोरिया जिले को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया जिला अस्पताल भवन मिलेगा, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार आएगा.

कोरिया जिला बनेगा मेडिकल सेवाओं में अग्रणी (Etv Bharat)

136 तरह की जांच पूरी तरह निशुल्क

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अटल आरोग्य लैब को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस आधुनिक प्रयोगशाला में एक बार में लगभग 110 नमूनों की जांच की जा सकेगी. यहां 136 प्रकार की जांचें पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध रहेंगी.उन्होंने कहा कि अब मरीजों को महंगी जांचों के लिए निजी प्रयोगशालाओं का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. जिला अस्पताल में ही आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इससे मरीजों के समय और धन दोनों की बचत होगी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा.

Many types of tests will be completely free
कई तरह की जांच होगी पूरी तरह निशुल्क (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का युग है और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीकों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है. बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे बड़ी आवश्यकता है.भविष्य में ऐसी तकनीकी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं जिनके माध्यम से चिकित्सकों की अनुपलब्धता की स्थिति में भी मरीजों को त्वरित परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें- श्यामबिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री



स्वास्थ्य विभाग में पारदर्शिता को प्राथमिकता बताते हुए मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि विभाग में ऑनलाइन प्रक्रियाओं को बढ़ावा देकर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है.

Bhoomipujan for nursing college
नर्सिंग कॉलेज के लिए भूमिपूजन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे. इससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा जिला अस्पताल पर बढ़ते दबाव को भी कम किया जा सकेगा.

वाड्रफनगर में चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत, गर्मी से मौत की आशंका, संक्रमण फैलने का डर वन विभाग ने लिए सैंपल

पलारी नगर पंचायत चुनाव : विधायक कुंवर सिंह निषाद का अनोखा अंदाज, महिला के साथ गीत गाकर थिरके

स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी जानकारी अपडेट करने में लापरवाही, संचालनालय ने जताई नाराजगी