ETV Bharat / state

होली पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही; बसों-अवैध वाहनों की चेकिंग करें अधिकारी, परिवहन मंत्री का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग और परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की.

होली पर परिवहन विभाग की तैयारी.
होली पर परिवहन विभाग की तैयारी. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 8:35 PM IST

|

Updated : February 27, 2026 at 10:24 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: होली पर जनता की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग और परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में दिए निर्देशों पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रदेश में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने होली पर निर्देश दिए कि बसों की सुरक्षित यात्रा के साथ बसों के फेरों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मुहैया कराते हुए उनकी मंजिल तक पहुंचाया जा सके. 28 फरवरी से नौ मार्च की प्रोत्साहन अवधि के दौरान प्रारम्भिक दिवसों में दिल्ली से पूर्वी दिशा के यात्रियों को ले जाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में बसें चलाई जाएं, जो होली की शाम तक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती रहें.

उन्होंने कहा कि लखनऊ और कानपुर नगरों में बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की जाए. होली के बाद विभिन्न क्षेत्रों सेदिल्ली, जयपुर, कानपुर, लखनऊ से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगरों को जाने के लिए पर्याप्त संख्या में बसें संचालित की जाएं. प्रोत्साहन योजना अवधि में शत प्रतिशत निगम बसों को आनरोड किया जाए और निरंतर चलाए जाने की व्यवस्था आवश्यकतानुसार सुनिश्चित की जाए. परिवहन निगम की बसों में ईटीएम की शत प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित रहे. कोई भी बस बिना ईटीएम के मार्ग पर संचालित न की जाए. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए कि लम्बी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अवश्य रखे जाएं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कराई जा सके, साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक निर्धारित रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी सुनिश्चित किया जाए.

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. परिवहन विभाग और निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रदेश के सभी प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया जाए. यात्रियों की सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बस स्टेशनों और पार्किंग स्थलों पर शुद्ध खान-पान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित किए जाए.

वाहनों में ज्वलनशील सामग्री या गैस सिलेंडर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा और सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएंगे. यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अगर किसी वाहन को नियमों के उल्लंघन में निरुद्ध किया जाता है तो यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम तत्काल वैकल्पिक बर्सों की व्यवस्था करे. उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और ब्रेथ एनालाइजर से नियमित जांच की जाए.

परिवहन मंत्री ने कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए सभी संभागीय/सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं. इसके अलावा 24×7 नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने और आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी जांच टीमों के साथ फील्ड में तैनात रहेंगे. होली पर्व के अवसर पर सभी अधिकारी आमजन के फोन कॉल अवश्य उठाएंगे और उनकी समस्या का समाधान भी सुनिश्चित कराएंगे. अनफिट बसों का संचालन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. परिवहन मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे होली का पर्व हर्षाेल्लास और सौहार्द के साथ मनाएं, लेकिन यातायात नियमों का पालन अवश्य करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें.

बैठक में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम प्रभु एन. सिंह, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह और विशेष सचिव परिवहन खेमपाल सिंह उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: होली पर संडे सहित 4 दिनों की मौज : यूपी में 2 से 4 मार्च तक सरकारी दफ़्तरों में ताला, सीएम योगी ने दी लंबी छुट्टी की सौगात

Last Updated : February 27, 2026 at 10:24 PM IST