ETV Bharat / state

यूपी के बस्ती-गोंडा में 13 और 14 साल की दो रेप पीड़िता बनीं मां; आरोपियों के परिजनों ने अपनाने से कर दिया है इंकार

दोनों मामलों में आरोपी युवक जेल में हैं, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं बच्चियों के परिजन.

गोंडा-बस्ती में बच्चियां बनीं मां.
गोंडा-बस्ती में बच्चियां बनीं मां. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 7:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्ती: बस्ती और गोंडा जनपद से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां की 13 और 14 साल की दो बच्चियों ने बच्चों को जन्म दिया है. दोनों रेप पीड़िता हैं और आरोपी फिलहाल जेल में हैं. बच्चों को आरोपियों के परिजनों ने अपनाने से इंकार कर दिया है. दोनों बच्चियों के परिजनों का कहना है कि अगर आरोपियों के घरवाले बच्चों को नहीं अपनाते हैं तो वे इनकी परवरिश करेंगे. हालांकि, बच्चियों और नवजात बच्चों के भविष्य को लेकर चुप्पी छा जाती है.

14 साल की पहली पीड़िता नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. उसके साथ गांव के ही युवक ने रेप किया. 6 महीने बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई. आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. इधर, बच्ची ने समाज के तानों के बीच बच्चे को जन्म दिया. पढ़ने-खेलने की उम्र में अब बच्ची को अपने बच्चे के भविष्य की चिंता है. परिजनों का कहना है कि आरोपी के घरवालों ने बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया है. ऐसे में वे ही इसका पालन-पोषण करेंगे.

दूसरी घटना गोंडा जनपद के खोड़ारे इलाके की है. यहां 13 साल की बच्ची के साथ के साथ उसके ही चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया. बच्ची मुस्लिम समुदाय से आती है. आरोप है कि इस शर्मनाक कृत्य के बाद युवक के घरवालों ने बच्ची को अपनाने से इंकार कर दिया. बच्ची की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी. जिले के अस्पताल में खून की कमी से जूझती बच्ची का ऑपरेशन किया गया. उसने एक बेटे को जन्म दिया.

रेप का आरोपी युवक फिलहाल जेल में है. बच्ची के पिता का कहना है कि वे बच्चे को पालेंगे. वैसे तो दोनों बच्चियां स्वस्थ हैं और नवजात भी खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनकी परवरिश को लेकर परिजनों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं. साथ ही यह सवाल भी उन्हें सता रहा है कि अब उनकी बेटियों का भविष्य क्या होगा?

यह भी पढ़ें: अतीक-अशरफ के आतंक का अंत, फिर भी खौफ के साये में क्यों है उमेश पाल का परिवार ?