ETV Bharat / state

घरेलू हिंसा की दिल दहला देने वाली घटना, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

उदयपुर के गोगुंदा में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की लात-घूसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

Udaipur wife murder
एसपी ऑफिस, उदयपुर (ETV Bharat Udaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 1, 2026 at 8:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुर: जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. मामूली विवाद से शुरू हुआ पति-पत्नी का झगड़ा इतना उग्र हो गया कि पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने न सिर्फ एक महिला की जान ली. बल्कि नौ मासूम बच्चों को मां की ममता से हमेशा के लिए वंचित कर दिया.

बच्चों के सामने हुई वारदात: गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि आरोपी शैतान नाथ कालबेलिया ने अपनी पत्नी सीता कालबेलिया के साथ किसी बात को लेकर विवाद किया. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आपा खो दिया और लात-घूंसे से पत्नी पर हमला कर दिया. मारपीट इतनी गंभीर थी कि सीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि दंपती के बच्चे इस दौरान घर में मौजूद थे. बच्चों ने मां को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनकी एक न सुनी.

इसे भी पढ़ें- चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या, शव को दफनाया तहखाने में, आरोपी पति गिरफ्तार

गांव में मचा हड़कंप: घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम किया गया.

पीहर पक्ष का आरोप: घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पीहर पक्ष के लोग गांव पहुंचे. उन्होंने आरोपी पति पर सुनियोजित हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने परिवार के साथ उंडीथल गांव में डेरा डालकर रह रहा था.

इसे भी पढ़ें- फतेहपुर: पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया