ETV Bharat / state

अजमेर में पीएम मोदी ने राजस्थान को दी 17 हजार करोड़ की सौगातें, 21 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

अजमेर की जनसभा में पीएम मोदी ने प्रदेश को कई सौगातें दीं. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए राष्ट्रीय व्यापी टीकाकरण का शुभारंभ.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 28, 2026 at 5:21 PM IST

7 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: शहर की कायड़ विश्रामस्थली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के खिलाफ जमकर गरजे. जनसभा में कांग्रेस के खिलाफ पीएम का गुस्सा भी दिखा. पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि सत्ता में रहकर कांग्रेस ने हमेशा सेना और देश का अपमान किया. उन्होंने कांग्रेस को मुस्लिम लीग माओवादी पार्टी तक कह दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दीं. वहीं, देश की बेटियों के स्वास्थ्य के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए राष्ट्रीय व्यापी टीकाकरण का शुभारंभ भी किया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा में जगत पिता ब्रह्मा, तीर्थराजगुरु पुष्कर, भगवान तेजाजी के निर्वाण स्थली सुरसुरा, भगवान देवनारायण और झूलेलाल के जयकारों के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की. पीएम ने कहा कि राजस्थान आस्था, शौर्य की धरती है. यहां तीर्थ और क्रांतिवीरों के पदचिन्ह हैं. उन्होंने कहा कि वह इजरायल की यात्रा से लौटे हैं. इजरायल में राजस्थान के मेजर दलपत सिंह के शौर्य को याद किया गया. इजरायल के जनप्रतिनिधियों की सभा में राजस्थान के वीर बांकुरों के शौर्य की चर्चा हुई कि किस तरह राजस्थान के वीरों ने इजराइल के आइफा शहर को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वह क्षण काफी गौरवपूर्ण थे, जिसमे देश के साथ राजस्थान का मान विदेश की धरती पर बढ़ा था.

अजमेर में पीएम मोदी की सभा (ETV Bharat Ajmer)

इसे भी पढ़ें- अजमेर से HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, पीएम बोले- INC अब मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस बन चुकी है

राजस्थान में सरकार के कार्यकाल पर जताया संतोष: पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के 2 वर्ष के कार्यकाल पर भी संतोष जताया. उन्होंने कहा कि विकास के अभियान को यह तेज करने का दिवस है. पीएम ने 17000 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया है. इस दौरान पीएम ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली और ऊर्जा के क्षेत्र में नई शक्ति जुड़ रही है. यह प्रोजेक्ट राजस्थान के विकास को बढ़ाएंगे वहीं युवाओं को रोजगार भी देंगे.

भ्रष्टाचार और पेपरलीक से मिली मुक्ति: उन्होंने कहा कि 2 साल पहले राजस्थान में भ्रष्टाचार पेपर लीक की खबरें काफी आई थी, लेकिन बीजेपी के सत्ता में आने के बाद उन पर लगाम लग गई है. पेपर लीक करने वाले और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. राजस्थान में बड़ा बदलाव आ रहा है.

अजमेर में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा
पीएम मोदी का स्वागत करते सीएम भजनलाल और राज्यपाल (ETV Bharat Ajmer)

बीजेपी संवेनशीलता से करती है काम: नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश में महिलाओं को शौचालय के अभाव में अपमान झेलना पड़ता था. स्कूलों में शौचालय नहीं होने से कई बालिकाओं ने स्कूल छोड़ दिए थे. 2014 से पहले की सरकार महिलाओं की इस गंभीर मुद्दे पर कभी चर्चा नहीं करती थी. 2014 में बीजेपी के सरकार बनाने के बाद मिशन मोड पर इस गंभीर समस्या का समाधान किया गया. महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं लाई गईं, जिसमें उज्जवला गैस योजना भी शामिल है. इस योजना से महिलाओं को धुएं से आजादी मिली है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता भाव से नहीं संवेदनशीलता से काम करती है.

इसे भी पढ़ें- अशोक गहलोत का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले, 'कांग्रेस पर देश बांटने जैसा आरोप लगाना हास्यास्पद'

सफर आसान होगा तो बढ़ेगा पर्यटन: अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यातायात और परिवहन के साधन विकसित राज्य और देश बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि यातायात के बेहतर साधन से क्षेत्र की किस्मत भी बदल जाती है. अजमेर में पर्यटन की प्रचुर संभावना है, यदि यहां तक आने-जाने का सफर आसान होगा तो निश्चित रूप से पर्यटक आएंगे और यहां की कचौड़ी और दाल बाटी भी बिकेगी और होटल और स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि पर्यटन कई परिवारों की रोजी-रोटी बन जाता है, इसलिए कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है. राजस्थान में कनेक्टिविटी बढ़ने से निवेश के अवसर भी बढ़ रहे हैं. अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान में महिलाएं अपने बच्चों को राष्ट्रीय भक्ति का संस्कार देती है.

अजमेर में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा
पीएम की जनसभा में जुटी भीड़ (ETV Bharat Ajmer)

ईआरसीपी की फाइल को दबा के रखा: पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस भ्रष्टाचार और आपसी लड़ाई में उलझी रही. कांग्रेस ने राजस्थान में सिंचाई की परियोजनाओं को उलझाए रखा. ईआरसीपी को फाइलों में दबाए रखा. राजस्थान में नदियों को जोड़ने के अभियान से फायदा मिलेगा और भूमि के अंदर जल स्तर भी बढ़ेगा.

धूप बदलेगी किस्मत: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान में धूप कमाई का साधन बन रही है. धूप मध्यम वर्ग के लोगों का भाग्य बदलेगी और ताकत बनेगी. सरकार 78 हजार रुपये सौर ऊर्जा के लिए योजना के तहत दे रही है. इससे घर में सौर ऊर्जा से बिजली बनेगी और घर को रोशन करेगी साथ ही शेष बची हुई बिजली ग्रिड को मिलेगी. राजस्थान में अभी तक सवा लाख से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- PM मोदी पहुंचे अजमेर, कई विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

सभा में यह रहे मौजूद: पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में मंच पर राजस्थान के राज्यपाल हरी भाऊ बागडे, सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ मौजूद रहे.

अजमेर में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा
भीड़ के बीच पोस्टर लिए खड़े युवा (ETV Bharat Ajmer)

पीएम मोदी की जनसभा रही सफल: पीएम मोदी को सुनने आए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सीएम भजनलाल शर्मा ने लोगों का उत्साह और बढ़ाते हुए "स्वागत है भई स्वागत है पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत है" के नारे लगवाए. पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के बाद जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि आम जन और भाजपा कार्यकर्ताओं का हर्षोल्लास देखकर साफ लग रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की यह सफल रैली है. वर्ष 2047 के विजन को लेकर राजस्थान को पीएम नरेंद्र मोदी ने जो सौगात दी है, वह राजस्थान को विकसित करेगी.

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी की अजमेर में सभा आज, भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

2 वर्ष के कार्यकाल पर जताया संतोष: कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि विश्व के सर्वमान्य नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित और समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए कटिबद्ध हैं. पीएम नरेंद्र मोदी का अजमेर की नगरी में भव्य जनसभा हुई है. पटेल ने कहा कि जनसभा में अपेक्षा से ज्यादा भीड़ रही है. पांडाल पूरा लोगों से खचाखच भरा हुआ था और उसके बाहर भी लोग खड़े होकर पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन सुन रहे थे. भजनलाल शर्मा के दो वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सरहाना पीएम मोदी ने की.

पीएम मोदी का आना शुभदायक: बीजेपी के वरिष्ठ नेता नीरज जैन ने कहा कि यह गौरव की बात है कि सीएम भजनलाल शर्मा के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की अजमेर में जनसभा हुई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी जनसभा में राजस्थान को सौगातों की बौछार की. सौगातों में सिंचाई परियोजना, पेयजल, बिजली, सड़कें, सौर ऊर्जा योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है. 1000 करोड रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की घोषणा की. 21000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. देश में सर्वाइकल कैंसर से महिलाओं को बचाने के लिए राष्ट्रीय व्यापी टीकाकरण की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने अजमेर से की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का आगमन राजस्थान की उन्नति के लिए शुभदायक है.

PM Modi rally in ajmer
पीएम से बात करते सीएम भजनलाल (ETV Bharat Ajmer)

इसे भी पढ़ें- गहलोत का प्रधानमंत्री को पत्र, याद दिलाए वादे, बोले- सरकार ने जनहित की योजनाओं को बंद किया