ETV Bharat / state

ट्रंप की 500% टैरिफ की धमकी का 'स्वदेशी' से जवाब देंगे जयपुर के व्यापारी

12 जनवरी को सुबह 7:30 बजे हवामहल से छोटी चौपड़ तक संकल्प दौड़ में युवा, महिला उद्यमी, व्यापारी और सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे.

Traders in Jaipur have announced a 'Swadeshi Resolution Run'
जयपुर के व्यापारियों ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का ऐलान (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 10, 2026 at 3:56 PM IST

|

Updated : January 10, 2026 at 4:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत समेत अन्य देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की धमकी के बीच जयपुर से 'स्वदेशी' का बड़ा संदेश देने की तैयारी है. जयपुर व्यापार महासंघ और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के आह्वान पर 12 जनवरी को हवामहल से छोटी चौपड़ तक स्वदेशी संकल्प दौड़ लगाई जाएगी.

चुनौतियों का जवाब देंगे: स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जयपुर की युवा, महिला उद्यमी और व्यापारी दौड़ लगाएंगे. जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष और व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुभाष गोयल ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार ने फैसला लिया कि विदेशी निर्भरता के बजाय स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर टैरिफ जैसी वैश्विक चुनौतियों का जवाब दिया जाए. इस यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट है, स्वदेशी अपनाओ, स्वदेशी बेचो.

पढ़ें:राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव में बोले राज्यपाल, 'स्वदेशी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा भारत'

जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि आज देश में सुई से लेकर हवाई जहाज तक बन रहा है. ऐसे में इंपोर्ट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. स्वदेशी को बढ़ावा देने से स्टार्टअप्स को बूस्ट मिलेगा. रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. टैरिफ जैसी धमकियों का असर खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा. 12 जनवरी को सुबह 7:30 बजे जयपुर के हृदय स्थल हवामहल से छोटी चौपड़ तक ये संकल्प दौड़ होगी. इसमें युवा, महिला उद्यमी, व्यापारी और समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया है. हर प्रतिभागी को टी-शर्ट, मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

पढ़ें:जयपुर: हवामहल से लोकल फॉर वोकल का संदेश, हर दुकान पर लिखेंगे-स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध है...

जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने सीधे तौर पर ट्रंप की टैरिफ नीति पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि जब पहले 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, तब भी भारतीय व्यापार जगत ने मजबूती से जवाब दिया. अब अगर 500 प्रतिशत टैरिफ की धमकी दी जा रही है तो उसका जवाब स्वदेशी से दिया जाएगा. सैनी ने स्पष्ट किया कि टैरिफ से डरने की जरूरत नहीं है. अगर हम इंपोर्ट-एक्सपोर्ट ही नहीं करेंगे तो टैरिफ का असर कैसे पड़ेगा? जयपुर का व्यापारी स्वदेशी बेचने और अपनाने से पीछे नहीं हटेगा. जयपुर से उठने वाला ये स्वदेशी संकल्प न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे देश में ये संदेश देगा कि भारत आत्मनिर्भर है और किसी भी वैश्विक दबाव का सामना स्वदेशी के दम पर कर सकता है.

पढ़ें:थार रेगिस्तान में 'अखंड प्रहार', वायुसेना और थलसेना का दिखा दम, स्वदेशी तकनीक का प्रदर्शन - INDIAN ARMY WAR EXERCISE

Last Updated : January 10, 2026 at 4:15 PM IST