ETV Bharat / state

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

बीकानेर-नोखा राजमार्ग पर तेज पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी, दोनों की मौके पर मौत.

Bikaner accident
नोखा थाना, बीकानेर (ETV Bharat Bikaner)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 16, 2026 at 10:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीकानेर: जिले के नोखा थाना क्षेत्र में बुधरौ की ढाणी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. रात के समय हुए इस हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने नोखा से बीकानेर की ओर जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. दोनों बाइक सवार काम से लौट रहे श्रमिक बताए जा रहे हैं.

थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान नागौर जिले के गठलियासर गांव निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है, जबकि दूसरे साथी की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मदद की. लोगों ने शवों को सड़क से हटाने में सहयोग किया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया. परिजनों को सूचना दे दी गई है.

इसे भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर, सब्जी बेचने वाले की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

पिकअप चालक फरार: हादसे के तुरंत बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के कारण राजमार्ग पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई और वाहनों का जाम लग गया, जिसे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से जल्द ही साफ करवाया गया.