ETV Bharat / state

कोटा बिल्डिंग हादसा: परिजनों ने नॉनवेज शॉप पर किया हंगामा, बैनर फाड़े, आरोपी गिरफ्तार

कोटा के जवाहर नगर में नॉनवेज शॉप की खुदाई से तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद दो बच्चों की मौत हो गई थी.

Kota building accident
रेस्टोरेंट की दूसरी ब्रांच पर परिजनों का हंगामा (ETV Bharat Kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 26, 2026 at 2:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इंद्रविहार इलाके में मुरादाबादी नॉन-वेज शॉप की खुदाई के चलते तीन मंजिला इमारत ढह गई थी. इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी. गुरुवार को मृतकों के परिजन आक्रोशित होकर मुरादाबादी रेस्टोरेंट की दूसरी ब्रांच पर पहुंचे और दुकान बंद करवा दी. कुछ लोगों ने तोड़फोड़ भी की और हंगामा किया.

ये परिजन केशवपुरा निवासी 15 वर्षीय लक्ष्मण गुजराती और दिल्ली स्पाइस रेस्टोरेंट संचालक के परिवार के सदस्य थे. उन्होंने आरोप लगाया कि मुरादाबादी शॉप मालिक बेफिक्र होकर अपनी दूसरी ब्रांच चला रहा है, जबकि उसी की खुदाई की वजह से दो मासूमों की जान चली गई. परिजनों ने रेस्टोरेंट का बैनर फाड़ दिया और दुकान को ताला लगाने की कोशिश की. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझायाल और शांत कराया. थानाधिकारी राम लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि दिल्ली स्पाइस रेस्टोरेंट के संचालक समेत अन्य लोग मुरादाबादी रेस्टोरेंट पहुंचे थे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि तुम्हारी वजह से हम बर्बाद हो गए. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया.

इसे भी पढ़ें- कोटा में बड़ा हादसा: तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से 2 की मौत, मलबे में दबे 10 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया

पुलिस ने किया गिरफ्तार: थानाधिकारी राम लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि यह हादसा 7 फरवरी की देर रात हुआ था. इसमें दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो गंभीर घायल हैं. आरोपी मुरादाबादी शॉप मालिक की तलाश जारी है. पीड़ित भूपेंद्र मीना की शिकायत पर जवाहर नगर पुलिस ने मुरादाबादी शॉप मालिक और निर्माण कराने वाले के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था. आरोपी मोहम्मद दाऊद को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. उसको न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए है. हालांकि वह कोटा के कुन्हाड़ी व जवाहर नगर में अपनी ब्रांच चला रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, तब तक किसी भी ब्रांच को नहीं चलने दिया जाएगा.

कोचिंग स्टूडेंट की मां का काटना पड़ा पैर: इस हादसे में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से कोटा पढ़ने आए कोचिंग छात्र अरारण्य कर्माकर (15) की मौत हो गई थी. उसकी मां सुदीप्ता कर्माकर की हालत गंभीर है और उनका एक पैर काटना पड़ा. रिटायर्ड इंजीनियर पिता अभिजीत कर्माकर ने बताया कि इलाज में भारी खर्च हो रहा है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सुदीप्ता के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए और परिवार को एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. निजी कोचिंग संस्थान ने भी फीस लौटाने और इलाज में मदद का दावा किया है.

इसे भी पढ़ें- कोटा बिल्डिंग हादसा : बिना अनुमति के बनी थी तीन मंजिला इमारत, 6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, दो की मौत