कोटा: पति के दोस्त ने ही महिला के साथ किया दुष्कर्म, पहले मूवी दिखाई, फिर होटल में की वारदात
कोटा में एक महिला के साथ उसके पति के ही दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Published : January 10, 2026 at 2:39 PM IST
कोटा: शहर में एक बेहद संवेदनशील दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला के साथ दुष्कर्म उसके पति के करीबी दोस्त ने ही किया. महिला का आरोप है कि आरोपी ने न केवल उसके के साथ जबरन दुष्कर्म किया, बल्कि उसे बार-बार पति को छोड़ने के लिए दबाव भी बनाया और धमकियां दीं.
कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 6 जनवरी को थाने में मुकदमा दर्ज हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया और रिमांड पर लिया गया और जांच जारी है. एसपी ने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.
इसे भी पढ़ें- चूरू में महिला कांस्टेबल से सामूहिक दुष्कर्म, पूर्व थानाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर आरोप
पति के करीबी दोस्त पर आरोप: एसपी ने जानकारी दी कि महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति अधिकांश समय शहर से बाहर रहता है. इसी कारण वह अपने पीहर में रहने लगी थी. घरेलू कामों के लिए पति अक्सर अपने इसी दोस्त को भेजते थे, जिससे दोनों के बीच पहचान और बातचीत बढ़ गई. 20 दिसंबर को आरोपी ने महिला को मूवी दिखाने का ऑफर दिया. परिचित होने के कारण महिला सहमत हो गई.
पति को छोड़ने का दबाव: पीड़ित महिला के अनुसार दोनों बूंदी रोड स्थित मॉल में मूवी देखने रात 9 बजे पहुंचे और मूवी 1 बजे खत्म हुई. इस दैरान उसकी मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई और कॉल ना कर पाने के कारण घर का दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद आरोपी ने महिला को होटल में रुकने का सुझाव दिया. महिला ने शिकायत में बताया कि होटल पहुंचते ही आरोपी ने महिला से पति को छोड़ने का दबाव बनाया, छेड़छाड़ की और जबरन दुष्कर्म किया. आरोपी ने धमकी दी कि बात फैलाने पर संबंध की बात सबको बता देगा.
इसे भी पढ़ें- मैनेजर से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, IT कंपनी के CEO सहित 3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दोबारा किया दुष्कर्म: एसपी के अनुसार 23 दिसंबर को आरोपी ने ब्लेकमेल कर 80 फीट रोड पर महिला को फिर बुलाया और कार में ही दोबारा जबरन शारीरिक संबंध बनाए. डर के कारण महिला ने शुरू में किसी को नहीं बताया, लेकिन बाद में पति को सारी घटना बताई. इसके बाद दोनो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

