ETV Bharat / state

जयपुर में मामूली कहासुनी के बाद युवक की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

जयपुर के भट्टाबस्ती थाना इलाके में आपसी विवाद में दो युवकों ने चाकू से गोदकर आदिल नाम के एक युवक की हत्या कर दी.

Jaipur Murder
मृतक आदिल और थाने के बाहर जमा आक्रोशित लोग (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 23, 2026 at 3:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजधानी में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना में घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत जुटाए. प्रारंभिक पड़ताल के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गई कि आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

दोनों पक्षों में था विवाद: जयपुर (उत्तर) एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि भट्टाबस्ती थाना इलाके में भोमिया जी की बस्ती की यह घटना है, जहां आदिल नाम के युवक पर मामूली कहासुनी के विवाद में आसपास रहने वाले कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में आदिल की मौत हो गई. इस विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई. दोनों पक्षों में पहले भी विवाद चल रहा था.

एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत (ETV Bharat Jaipur)

इसे भी पढ़ें- कोटा में खूनी संघर्ष: आपसी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत

दो नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा: डीसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने समीर और अरबाज व अन्य लोगों के खिलाफ भट्टा बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. इसी के चलते रविवार रात को मामूली कहासुनी में विवाद बढ़ गया.

पहले भी कहासुनी और झगड़ा: डीसीपी के अनुसार दोनों पक्षों में पहले भी कई बार कहासुनी और झगड़ा हुआ था. दोनों में रविवार रात को विवाद के बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया. पुलिस और घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आदिल को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद थाना पुलिस और महकमे के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे.

इसे भी पढ़ें- जोधपुर में आपसी अदावत, स्कूल के दो छात्रों को मारे चाकू, एक की हालत गंभीर

गुस्साए लोगों से की समझाइश: गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन करने का भी प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने समझाकर हटवाया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान कर हिरासत में लिया है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ में मामले को लेकर पुलिस नए खुलासे कर सकती है.

इसे भी पढ़ें- बूंदी में ‎पैसे के लेन-देन को लेकर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, लोगों में आक्रोश, हाइवे जाम किया ‎