ETV Bharat / state

चूरू में प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा की गुहार लेकर जोड़ा पहुंचा एसपी ऑफिस, गेट तोड़कर युवती को उठा ले गए परिजन

युवक पक्ष ने कहा-यदि एसपी दफ्तर में ही नवविवाहित जोड़ा महफूज नहीं तो बाहर क्या हालात होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

A couple had reached the SP's office to seek protection.
सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंचा था जोड़ा (ETV Bharat Churu)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 25, 2026 at 8:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चूरू: जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय (SP OFFICE) में सोमवार को हुई घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया. प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा की गुहार लेकर नवविवाहित जोड़ा एसपी दफ्तर पहुंचा, लेकिन वहां कार से आए युवती के परिजनों ने लड़के को पीटा और युवती का अपहरण कर ले गए. परिजन एसपी ऑफिस का गेट तोड़कर युवती को उठा ले गए. एसपी ऑफिस में सुरक्षा में सेंध से जुड़े मामले ने पुलिस को शर्मसार कर दिया. पुलिस युवती को तलाश रही है.

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि लड़की की तलाश के लिए चार टीमें बनाई है. हम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं. युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा. एसपी बोले, इस घटना में जो भी पुलिसकर्मी दोषी होगा या जिनकी लापरवाही सामने आएगी, उसकी जांच करा कार्रवाई की जाएगी. इधर, वारदात के बाद युवक पक्ष ने पुलिस पर सवाल उठाया और कहा यदि एसपी दफ्तर में ही नवविवाहित जोड़ा महफूज नहीं तो बाहर क्या हालात होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. (ETV Bharat Churu)

पढ़ें:चूरू: प्रेम विवाह के बाद परिजनों की धमकियां, प्रेमी युगल ने एसपी से मांगी सुरक्षा

सोशल मीडिया पर मित्रता, 10 दिन पहले विवाह: झाड़सर निवासी युवक कृष्ण ने बताया कि उसकी और बीकानेर के नाथवाना निवासी भावना की लंबे समय से सोशल मीडिया पर जान पहचान थी. दोनों एक दूसरे को चाहते थे और करीब दस दिन पहले कृष्ण और भावना ने विवाह कर लिया. कृष्ण एवं भावना सुरक्षा की गुहार लेकर सोमवार को चूरू एसपी कार्यालय आए. एसपी दफ्तर पहुंचे कृष्ण के जीजा विकास ने बताया कि उन्होंने शादी के जरूरी दस्तावेज एसपी कार्यालय में जमा करा दिए थे. एसपी दफ्तर के पुलिसकर्मी नें उन्हें परिवादी कक्ष में बैठने को कहा, तभी वहां युवती के परिजन पहुंच गए. युवती के परिजनों ने पहले उनसे मारपीट की और युवक के कपड़े फाड़ दिए. इसके बाद युवती को जबरन उठाकर कार में डाला एवं एसपी दफ्तर के साइड गेट को तोड़कर फरार हो गए. कृष्ण ने कहा कि हमें क्या पता था कि यहां हमारे साथ ऐसी वारदात हो जाएगी?.

पढ़ें: प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मामला दर्ज