ETV Bharat / state

लाडनूं: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर हत्या का संदेह एवं विदेश भागने का जताया अंदेशा, मोर्चरी के बाहर धरना

लाडनूं क्षेत्र के बेड़ गांव का मामला. आरोपी पति का लुकआउट नोटिस एवं गिरफ्तार करने की मांग.

Relatives from the deceased woman's maternal side staging a sit-in outside the mortuary.
मोर्चरी के बाहर धरना दे रहे मृतका के पीहर पक्ष के लोग (photo Source: Manoj Sharma)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 4, 2026 at 7:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुचामन सिटी: जिले के लाडनूं क्षेत्र के बेड़ गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला गरमा गया. विवाहिता के पीहर पक्ष के लोगों का लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर धरना सोमवार को दूसरे दिन जारी रहा. धरनारत लोग विवाहिता के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति और सह आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. इधर, परिजनों ने अब तक ना मृतका का पोस्टमार्टम कराया और ना ही शव लिया.

एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. विवाहिता संजू की मौत मामले की जांच निम्बी जोधा पुलिस ने शुरू कर दी है. मौके पर एफएसएल टीम बुलाई गई. उसने साक्ष्य जुटाए हैं. इधर, पीहर पक्ष ने आरोप लगाया कि महिला के पति के अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे. इसका विरोध करने पर मृतका के साथ पति अक्सर मारपीट एवं झगड़ा करता था. आरोप है कि 3 मई की रात पति व उसके घर वालों ने मिलकर संजू के साथ बेरहमी से मारपीट की. बाद में उसका गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी.

पढ़ें:झुंझुनू के कोलिंडा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजन रामू राम ने बताया कि मृतका का आरोपी पति विदेश में नौकरी करता है. घटना के बाद आरोपी विदेश भागने की फिराक में है. ऐसे में महिला के परिजनों ने लुकआउट नोटिस जारी करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की. इसके अलावा मृतका के बच्चों को सरकार से 50 लाख की सहायता एवं सरकारी नौकरी दिलाने की मांग भी की. रामू राम ने बताया कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती, तब तक ना तो शव का पोस्टमार्टम कराएंगे और ना ही धरना समाप्त करेंगे.

पढ़ें: राजसमंद में मृतका का शव चित्ता से उठाया, पीहर पक्ष को हत्या का शक...कलेक्ट्रेट पर धरना