ETV Bharat / state

कांग्रेस का 'मनरेगा बचाओ' आंदोलन, चेतन डूडी और धर्मेंद्र राठौड़ ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

अजमेर में चेतन डूडी और धर्मेंद्र राठौड़ ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कहा- मोदी सरकार रोजगार गारंटी छीन रही है.

कांग्रेस का 'मनरेगा बचाओ' आंदोलन
कांग्रेस का 'मनरेगा बचाओ' आंदोलन (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 10, 2026 at 3:46 PM IST

|

Updated : January 10, 2026 at 8:23 PM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलावों के विरोध में कांग्रेस पार्टी मुखर होकर आवाज उठा रही है. इसी क्रम में शनिवार को अजमेर सर्किट हाउस में कांग्रेस के जिला प्रभारी चेतन डूडी और आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. इसके साथ ही कांग्रेस के नेताओं ने भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर और बूंदी में भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार पर मनरेगा को लेकर जमकर निशाना साधा.

चेतन डूडी ने केंद्र पर साधा निशाना: चेतन डूडी ने कहा कि मनरेगा योजना यूपीए सरकार द्वारा शुरू की गई थी. इसका मुख्य उद्देश्य गांवों और ढाणियों में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना था. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने न केवल योजना का नाम बदल दिया है, बल्कि रोजगार की वैधानिक गारंटी वाली इस योजना में फेरबदल कर इसे पूरी तरह नई योजना में तब्दील कर दिया है. डूडी ने मांग की कि सरकार योजना को पुराने स्वरूप में ही लागू करे. कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दिन का उपवास रखेंगे और गांव-ढाणी जाकर लोगों को बताएंगे कि केंद्र सरकार कैसे उनकी रोजगार की गारंटी छीन रही है. उन्होंने कहा कि 'मनरेगा बचाओ अभियान' जारी रहेगा और पार्टी इस मुद्दे पर जनजागरण फैलाएगी.

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर बोला हमला (ETV Bharat Ajmer)

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस का 'मनरेगा बचाओ' अभियान 2.56 लाख ग्राम सभाओं के प्रस्तावों पर फोकस करेगा

धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा: आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी विफलता की कहानियां अब गांव-गांव पहुंच चुकी हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भजनलाल शर्मा को कोई गंभीरता से नहीं लेता. राठौड़ ने मनरेगा को "देश की आत्मा" करार दिया और बताया कि यूपीए सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गरीबों के लिए काम का अधिकार मनरेगा के रूप में दिल से लागू किया था. यह योजना 2005 से चल रही है और पिछले 20 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में क्रांति लाई है. कोरोना काल में इस योजना की वजह से बड़ी महामारी टल गई, जैसा कि यूएनडीपी और यूनेस्को ने भी माना था.

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर बोला हमला (ETV Bharat Ajmer)

उन्होंने जोर देकर कहा कि मनरेगा केवल कांग्रेस का कानून नहीं था, बल्कि सभी राजनीतिक दलों के सहयोग से संसद में पारित हुआ था. मोदी सरकार ने इस रोजगार गारंटी कानून को समाप्त कर दिया है. गांवों में इसका भारी विरोध हो रहा है. राठौड़ ने भविष्यवाणी की कि अरावली और कृषि कानूनों की तरह ही मनरेगा में फेरबदल को भी वापस लेना पड़ेगा.

केंद्र सरकार ने हाल ही में मनरेगा को विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) नाम से बदलकर नया बिल पेश किया है, जिसमें रोजगार की गारंटी को अधिकार से हटाकर केंद्रीय योजना बना दिया गया है. कांग्रेस इसे गरीबों के अधिकारों पर हमला बता रही है और पूरे देश में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' चला रही है, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस, उपवास, धरने और जनजागरण शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- मनरेगा बदलाव के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, 45 दिन के संग्राम की घोषणा

भीलवाड़ा में रामलाल जाट ने साधा निशाना: भीलवाड़ा देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा भीलवाड़ा सर्किट हाउस में कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामलाल जाट की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. रामलाल जाट ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने 2 साल में कोई योजना नहीं बनाई और ना काम किया, सिर्फ हमारी सरकार की योजना थी उनका ही नाम बदलकर काम कर रहे हैं. रामलाल जाट ने कहा की मनरेगा बचाओ अभियान के तहत 12 जनवरी को भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर उपवास के आयोजन से शुरूआत होगी. उसके बाद ग्राम पंचायत स्तर तक चौपाल का आयोजन होने के साथ ही फरवरी के पहले सप्ताह में जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के साथ ही कहीं आयोजन होंगे.

सवाई माधोपुर में प्रेस वार्ता: बामनवास विधायक एवं कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष इंदिरा मीणा एवं एआईसीसी सचिव दानिश अबरार और कांग्रेस जिला संगठन प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने सवाई माधोपुर के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उनका कहना था कि यूपीए सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में गुजर बसर करने वाले मजदूरों को बदस्तूर 100 दिन का रोजगार मिल रहा था, लेकिन केंद्र सरकार ने अब मनरेगा पर वार करते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्र में गुजर बसर का जरिया छीन कर इसे जीरामजी अधिनियम करने के दौरान ही संपूर्ण स्वरूप बदला जा रहा है. इससे ग्रामीणों की रीड की हड्डी टूट जाएगी.

इसे भी पढ़ें- नए साल में राजस्थान कांग्रेस को मिला टास्क, मनरेगा के मुद्दे पर एक माह तक होंगे धरने-प्रदर्शन

बूंदी में कांग्रेस नेता रखेंगे उपवास: ‎बूंदी में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा सहित जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने और गरीबों के अधिकार छीनने का गंभीर आरोप लगाया. प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस प्रभारी प्रतिष्ठा यादव, विधायक हरिमोहन शर्मा, केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी, जिलाध्यक्ष महावीर मीणा और वरिष्ठ नेता सत्येश शर्मा मौजूद रहे. नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देशवासियों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए अधिकार आधारित कानून दिए, जबकि वर्तमान सरकार उन्हें एक-एक कर खत्म करने पर तुली है. नेताओं ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक गांधी पार्क में सभी कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहकर उपवास करेंगे.

इसे भी पढ़ें- मनरेगा की जगह 'जी राम जी' गरीबों पर हमला, 26 करोड़ लोगों के निवाला छीना जा रहा :अरुणा रॉय

Last Updated : January 10, 2026 at 8:23 PM IST