ETV Bharat / state

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की चंडीगढ़ में बुलाई गई बैठक, सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक चंडीगढ़ में 3 जून को होगी और सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी.

Important meeting of the Haryana Congress Legislature Party will be held on June 3
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की चंडीगढ़ में बुलाई गई बैठक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 26, 2026 at 10:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कांग्रेस के चंडीगढ़ में मौजूद विधायकों से चर्चा की. उन्होंने विधायकों के साथ पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, महंगाई, बेरोजगारी, बाहरी लोगों को नौकरी, बढ़ते अपराध, सफाई कर्मियों का आंदोलन, कर्मचारियों में असंतोष, एक के बाद एक हो रहे घोटाले, किसानों में असंतोष, एमएसपी, खाद की कमी ,बिजली पानी की किल्लत समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

कांग्रेस विधायक दल की होगी बैठक : विधायकों से मंथन के बाद फैसला लिया गया कि 3 तारीख को चंडीगढ़ में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जाएगी. इस बैठक में कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी. इन तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच किस तरह जाना है और किस तरह भाजपा सरकार को घेरना है, इसके बारे में कांग्रेस विधायक दल एक सक्रिय और महत्वपूर्ण नीति बनाने जा रहा है.

एसआईआर को लेकर भी बैठक : इसके साथ ही SIR को लेकर भी 27 मई को हरियाणा कांग्रेस की बैठक होगी जिसमें नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह शामिल होंगे. कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के साथ भी बैठक होगी जिसमें प्रदेश में होने वाली SIR को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App