ETV Bharat / state

सोनीपत में खाप प्रतिनिधियों की अहम बैठक में कई फैसले, रात के समय नहीं होगी शादियां, शराब और डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

हरियाणा और दिल्ली में शादियों के दौरा होने वाले विवाद और हिंसा को रोकने के लिए 45 खापों के प्रतिनिधियों ने कई अहम फैसले लिए.

KHAP MEETING IN SONIPAT
सोनीपत में खाप पंचायतों की बैठक (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 28, 2026 at 8:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित सिसाना गांव में शनिवार को ओल्ड रोहतक और दिल्ली एनसीआर की सभी खापों की अहम बैठक हुई. बैठक के दौरान कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें से सबसे ज्यादा शादियों को लेकर फैसला हुआ है. बैठक की अध्यक्षता दहिया खाप के प्रतिनिधि जसपाल दहिया ने की और इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बातचीत की गई.

45 खाप प्रतिनिधियों ने बैठक में लिया हिस्साः सिसाना गांव में ओल्ड रोहतक और दिल्ली एनसीआर की 45 खाप प्रतिनिधियों ने एक अहम बैठक बुलाई थी. बैठक में सभी खाप प्रतिनिधि पहुंचे थे, जिनमें दहिया खाप और अन्य खाप के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. करीब 3 घंटे चली बैठक के बाद कई अहम फैसले लिए गए. खाप प्रतिनिधि आज लिए गए फसलों को लेकर गांव-गांव जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे.

रात के समय नहीं होगी शादियां, शराब और डीजे पर रहेगा प्रतिबंध (Etv Bharat)

लिव इन रिलेशनशिप पर सख्त कानून बनाने की मांगः शादियों को लेकर बैठक में फैसला लिया गया है कि अब कोई भी शादी रात के समय नहीं होगी. शादियों में डीजे और शराब के सेवन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा. लिव इन रिलेशनशिप के मुद्दे पर सभी खाप प्रतिनिधि सरकार से मिलेंगे और एक सख्त कानून बनाने की मांग करेंगे. लिव इन रिलेशनशिप पर विराध जाहिर करते हुए फैसला लिया है कि वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे और इसके खिलाफ कड़ा कानून लाने की मांग करेंगे.

KHAP MEETING IN SONIPAT
शादी में शराब और डीजे पर रहेगा प्रतिबंध (Etv Bharat)

शादियों में डीजे और शराब पर प्रतिबंध रहेगाः प्रदेश में होने वाली शादियां रात के समय नहीं होगी. सभी शादियां दिन के समय होगी, क्योंकि रात के समय शराब पीकर झगड़ा ज्यादा हो रहे हैं. दिन के समय शादियों में झगड़ा काम होते हैं. साथ शराब पीने के बाद डीजे पर भी झगड़े के बाद हत्या जैसी वारदात सामने आ रही हैं. इसीलिए डीजे पर भी प्रतिबंध लगाने के साथ शराब के सेवन पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है. साथ ही एक गोत्र में शादी नहीं करने का निर्णय लिया गया.

ये भी पढ़ें-सोनीपत में खाप महापंचायत, लिव इन रिलेशनशिप-समलैंगिक विवाह-समगोत्र में शादी के खिलाफ भरी गई हुंकार