ETV Bharat / state

ईटीवी भारत की खबर का असर, देवगुड़ी से सटे बरगद पेड़ कटाई मामले में कार्रवाई

सूरजपुर में ग्रामीणों ने बरगद व नीम के पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों से लिपटकर चिपको आंदोलन चलाया था.

IMPACT OF ETV BHARAT NEWS
ईटीवी भारत की खबर का असर (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 10, 2026 at 12:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: ईटीवी भारत की खबर का असर एक बार फिर देखने को मिला है. ईटीवी भारत ने सूरजपुर में पेड़ कटाई की खबर प्रमुखता से दिखाई थी. जिसके बाद प्रशासन ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है.

सूरजपुर में देवगुड़ी से लगे पेड़ों को काटने का मामला

लटोरी चौकी क्षेत्र स्थित द्वारिकानगर में देवगुड़ी को सहेजने व बचाने की ग्रामीणों की मुहिम रंग लाई है और आस्था की जीत हुई है. ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों ने अपने देव स्थल व कई दशकों से लगे बरगद व नीम के पेड़ के साथ साथ देवगुडी को बचाने मुहिम छेड़ी थी. दरअसल गांव के ही व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर स्थित देवगुड़ी और उससे लगे बरगद व नीम के पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों से लिपट कर चिपको आंदोलन चलाया था.

IMPACT OF ETV BHARAT NEWS
ईटीवी भारत की खबर का असर (ETV Bharat Chhattisgarh)

एक पर एफआईआर, जारी किया नोटिस

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लटोरी चौकी में भी की. जिसके बाद बरगद पेड़ की कटाई के जिम्मेदार व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज किया गया. अब प्रशासन भी हरकर में आ गया है. पेड़ काटने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है.

ईटीवी भारत की खबर का असर (ETV Bharat Chhattisgarh)

द्वारिकानगर में पेड़ कटाई के मामले में ग्रामीणों ने थाने में शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी. बिना अनुमति के पेड़ काटने के मामले में नोटिस जारी किया गया -शिवानी जायसवाल, एसडीएम, सूरजपूर

देवगुड़ी को सहेजने की आस

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों को राहत तो मिली है लेकिन ग्रामीण का एक सवाल अब भी बरकरार है कि आखिर कब देवगुड़ी को सहेजने संवारने प्रशासन पहल करेगा.

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के ट्रांसफर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लगाई रोक
खैरागढ़ में 'फैक्ट्री हटाओ गांव बचाओ' व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक भाषा का आरोप, BJYM ने की थाने में शिकायत
केशकाल में अतिक्रमण पर एक्शन, NH-30 पर हुए कब्जे पर चला बुलडोजर