जामताड़ा में NGT नियम की उड़ रही धज्जियां, नदी से खुलेआम हो रहा है बालू का अवैध खनन
जामताड़ा में एनजीटी नियम लागू होने के बावजूद खुलेआम माफिया द्वारा नदी से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है.

Published : June 16, 2026 at 6:02 PM IST
जामताड़ा: जिले में एनजीटी नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. एनजीटी के आदेश को बालू माफिया द्वारा चुनौती दी जा रही है. प्रशासन और संबंधित विभाग जानकर भी अंजान बने हुए हैं. एनजीटी नियम के तहत 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से बालू उठाव पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा आदेश भी जारी किया गया है.
प्रशासन के आदेश के बावजूद बालू माफियाओं द्वारा आदेश को ताक पर रखकर नदी से बालू उठाया जा रहा है. बालू माफिया द्वारा अवैध तरीके से ट्रैक्टर के जरिए नदी से बालू का खनन और उठाव किया जा रहा है.
पुलिस प्रशासन को नहीं है खबर
बालू माफिया विभिन्न नदी घाटों से अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे हैं. लेकिन संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से बेखबर है. बताया जाता है कि पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा काफी हल्ला होने पर दिखाने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जाता है, जिसमें एक दो गाड़ी पड़कर जुर्माना कर खानापूर्ति कर दी जाती है. लेकिन अवैध खनन निरंतर जारी रहता है.
मामले पर डीसी और प्रधान ने दी जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर जब जिला उपायुक्त आलोक कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर जिले में अवैध बालू का कारोबार होने नहीं दिया जाएगा. एनजीटी के नियम का शक्ति से पालन किया जाएगा. वहीं पंजानिया प्रधान अनुश्री बास्की ने बताया कि पंजानिया बराकर नदी से सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर से बालू विभिन्न जगह चल रहे टेंडर निर्माण कार्य में खपाया जाता है.
ये भी पढ़ें: अवैध बालू उत्खनन से जर्जर हुआ मुरहू का पुल, बचाने के लिए आगे आईं गनालोया गांव की महिलाएं
ईटीवी भारत की खबर का असर: अवैध बालू डंप करने के मामले में एजेंसी पर FIR दर्ज, 5500 सीएफटी बालू जब्त

