ETV Bharat / state

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में अवैध धान परिवहन पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में 19 गाड़ी अवैध धान जब्त किया गया.

ILLEGAL PADDY TRANSPORTATION MCB
एमसीबी अवैध धान (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 22, 2025 at 8:49 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: एमसीबी जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी जारी है. नवंबर में धान खरीदी की प्रक्रिया थोड़ी धीमी रही लेकिन दिसबंर आते आते जिले के सभी खरीदी केंद्रों में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है. इसके साथ साथ अवैध धान परिवहन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है. बीती रात कुरकुटी बॉर्डर पर नदी के रास्ते अवैध रूप से धान ला रही टीम को नायब तहसीलदार कुंवारपुर और खाद्य निरीक्षक भरतपुर की टीम ने दबोच लिया.

एमसीबी में अब तक 30 लाख रुपये का अवैध धान जब्त

लगातार कार्रवाई में प्रशासन ने अब तक लगभग 30 लाख रुपये मूल्य का धान अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा है. फ्लाइंग स्क्वॉड टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार महेंद्र साहू और खाद्य निरीक्षक प्रवीण मिश्रा कर रहे हैं, जो लगातार सीमा पर गहन गश्त कर टीमों को सक्रिय रूप से निर्देशित कर रहे हैं.

illegal paddy transportation
एमसीबी में 19 गाड़ी अवैध धान जब्त (ETV Bharat Chhattisgarh)

अवैध धान पर नजर रखने 12 नाके

भरतपुर एसडीएम शशि शेखर मिश्रा ने बताया कि मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला मध्य प्रदेश से सटा हुआ है. धान खरीदी के दौरान जहां से हर साल धान की आवक होती है. अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में 12 नाके बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे लोगों की ड्यूटी लगाई गई है. जिससे अवैध धान पर कड़ी निगरानी रहती है.

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में अवैध धान पर कार्रवाई (ETV Bharat Chhattisgarh)

अब तक 19 गाड़ियां अवैध धान की जब्त की है. जो अलग अलग थानों में रखी गई है. जब्त धान की अनुमानिक कीमत लगभग 30 लाख हो सकती है. आगे भी कार्रवाई चलती रहेगी-शशि शेखर मिश्रा, एसडीएम, भरतपुर

धान खरीदी केंद्रों पर भी पैनी नजर

अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि धान से भरी जब्त गाड़ियों को जनकपुर, कोटाडोल और कुंवारपुर पुलिस चौकियों में सुरक्षित रखा गया है. फ्लाइंग स्कॉड टीम लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त करती है. नाको पर सिक्योरिटी है. खरीदी केंद्रों में अलग-अलग टीमें जांच करती हैं, सहायक नोडल जांच करते हैं. माइक्रो ऑब्जर्वर बनाए गए हैं जो जांच करते हैं. अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

illegal paddy transportation
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई (ETV Bharat Chhattisgarh)
जांजगीर चांपा जनादेश परब के क्या मायने, यहां के 8 विधानसभा सीटों में बीजेपी का नहीं है एक भी विधायक
छत्तीसगढ़ में सर्वे पर सियासी बवाल, भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री को कहा- हम डरने वाले नहीं
“विकलांग नहीं, दिव्यांगजन कहें” :मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अपील, रायपुर में दिव्यांग परिचय सम्मेलन से दिया सामाजिक संदेश